ग्राम सेमरीकलां तथा कोडरी में आयुक्त मनरेगा ने एक बगिया मॉ के नाम परियोजना का किया अवलोकन

नसीमखान

स्व-सहायता समूह की दीदियों के साथ रोपित किए फलदार पौधे
जिले में परियोजना का बेहतर क्रियान्वयन होने पर आयुक्त मनरेगा ने की सराहना

रायसेन,
रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज जनपद पंचायत के ग्राम सेमरीकलां तथा बाड़ी जनपद पंचायत के ग्राम कोडरी में आयुक्त मनरेगा श्री अवि प्रसाद द्वारा एक बगिया मॉ के नाम परियोजना का अवलोकन किया गया। आयुक्त मनरेगा श्री अवि प्रसाद द्वारा ग्राम सेमरीकलां में नीलम स्व-सहायता समूह की हितग्राही सदस्य श्रीमती मुन्नी बाई सहित अन्य दीदियों की फलोद्यान बगिया का अवलोकन किया। उन्होंने पौधे भी रोपित किए। सेमरीकलां में स्वसहायता समूह की 23 दीदियों द्वारा फलोद्यान बगिया लगाई गई है।
इसके उपरांत ग्राम कोडरी में स्व-सहायता समूह की हितग्राही सदस्य श्रीमती लीला बाई की कृषि भूमि पर बगिया का अवलोकन किया और फलदार पौधे रोपित किए।
आयुक्त मनरेगा श्री अवि प्रसाद जिले में एक बगिया मां के नाम परियोजना के बेहतर कियान्वयन होने से प्रसन्न हुए तथा लक्ष्य से अधिक महिलाओं का चयन कर फलोद्यान बगिया बनाने पर सभी की सराहना की।

आयुक्त मनरेगा द्वारा हितग्राही महिलाओं से संवाद कर स्व-सहायता समूह की गतिविधियों सहित आजीविका के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही उन्होंने हितग्राही महिलाओं से परियोजना के तहत स्वीकृत राशि, फलदार पौधे और तार फेंसिंग सहित अन्य कार्यों में व्यय हुई राशि की जानकारी लेते हुए कहा कि कुछ वर्षों उपरांत इन पौधों में फल आने लगेंगे जिससे महिलाओं की आमदनी बढ़ेगी। यह बगिया महिलाओं की समृद्धि का आधार बनेगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,,इन दिनों क्षेत्र के किसानों के सामने खाद उपलब्धता की समस्या गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। आगामी फसलों की तैयारी में जुटे किसान आवश्यकतानुसार खाद प्राप्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 5 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा