जिला नजूल निर्वतन समिति की बैठक कलेक्टर श्री विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
जिले में शासकीय विभागों एवं उपक्रमों को विकास कार्यो के लिए भूमि आवंटित किए जाने हेतु कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला नजूल निर्वतन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अनुविभागवार भूमि आवंटन संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में कस्बा बेगमगंज स्थित भूमि खसरा नम्बर 233 रकबा 1.174 हैक्टेयर में से लिक्विड वेस्ट मेनेजमेंट प्रोजेक्टर फॉर एसटीपी कंस्ट्रक्शन हेतु मप्र शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नाम 2500 वर्गमीटर भूमि हस्तांतरित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। इसी प्रकार कस्बा उदयपुरा स्थित भूमि खसरा नम्बर 14 रकबा 1.032 हेक्टेयर में से लिक्विड वेस्ट मेनेजमेंट परियोजना के लिए मप्र शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को दो हजार वर्गमीटर भूमि हस्तांतरित किए जाने और उदयपुरा कस्बा में ही खसरा क्रमांक 326 रकबा 0.567 हेक्टेयर भूमि में से मीट मार्केट हेतु नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नाम 0.111 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
    फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़