नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन,
कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा शुक्रवार को जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीएमएचओ तथा सिविल सर्जन को जिला अस्पताल में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सख्त हिदायत देते हुए कहा कि उपचार हेतु आने वाले मरीजों को किसी परेशानी ना हो। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हों तथा वार्डों का नियमित भ्रमण भी किया जाए।






