लाखों–करोड़ों की लागत से बना खेल मैदान बना पशुओं का चारागाह, पहुंचा उजड़ने की कगार पर।आमखेड़ा में तैयार ब्लॉक स्तरीय स्पोर्ट्स ग्राउंड जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते जर्जर, अनैतिक गतिविधियों का अड्डा बनने लगा

नसीमखान सांची
सांची,,ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की खेल प्रतिभा निखारने की मंशा से सरकार ने विकासखंड मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर ग्राम आमखेड़ा में लाखों–करोड़ों रुपये की लागत से ब्लॉक स्तरीय खेल मैदान का निर्माण कराया था। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते यह मैदान आज मात्र नाम भर रह गया है और पूरी तरह पशुचारागाह में तब्दील हो गया है। हालत यह है कि खेल मैदान उजड़ने की कगार पर पहुंच चुका है।
जानकारी के अनुसार ग्रामीण बच्चों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अवसर उपलब्ध कराने की योजना के तहत बड़े बजट में इस मैदान का निर्माण कराया गया था। उम्मीद की गई थी कि गांवों से नई खेल प्रतिभाएं निखरकर सामने आएंगी। लेकिन आमखेड़ा का यह मैदान सरकारी उपेक्षा का शिकार हो चुका है और खिलाड़ियों के सपनों पर पानी फेरता दिख रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार मैदान में बनी सीढ़ियां टूटकर जर्जर हो चुकी हैं, वहीं दरवाजे-खिड़कियां भी गायब हैं। मैदान अब अनैतिक गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह मैदान तहसील कार्यालय से कुछ ही कदमों की दूरी पर स्थित है, जहां नायब तहसीलदार रोजाना आते-जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद किसी की नजर इस पर नहीं पड़ रही है। यह स्थिति जिला प्रशासन की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है।
सरकारी राशि से बनाए गए इस खेल मैदान का अस्तित्व खतरे में है। समय रहते ध्यान न दिया गया तो यह पूरी तरह उजड़ जाएगा और अतिक्रमणकारियों के कब्जे में जाने की आशंका भी बन रही है।
इस मामले में सीईओ जनपद सांची शंकर पांसे ने कहा कि—
“मामला संज्ञान में है, आवश्यकतानुसार जल्द ही मरम्मत कराकर मैदान को ठीक कराया जाएगा।”
अगर जिम्मेदार समय पर नहीं जागे, तो यह खेल मैदान विकास की नहीं, उपेक्षा की मिसाल बनकर रह जाएगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा