नसीमखान सांची
सांची,,
महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शासन के निर्देशानुसार प्रारंभ कर दी गई है। यह प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 10 जनवरी 2026 तक संचालित की जाएगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों का चयन एमपी ऑनलाइन चयन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस भर्ती प्रक्रिया में ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
इस संबंध में महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने बताया कि पात्रता, रिक्त पदों एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी अभ्यर्थी विभागीय कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं शासन के नियमों के अनुरूप संपन्न की जाएगी।
इस पहल के माध्यम से शासन द्वारा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया से क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।






