रायसेन में एमएसएमई उद्योगों हेतु ज़ेड (र्म्क्) एवं रैम्प योजना पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
एमएसएमई उद्योगों की गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धात्मकता एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ’एडेप्ट एड्यूसीस प्राइवेट लिमिटेड’ द्वारा 08 जनवरी 2026 को रायसेन में ज़ेड (ZED) एवं रैम्प (RAMP) योजना पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रैम्प योजना के अंतर्गत ’मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम’ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जो मध्यप्रदेश में रैम्प योजना की राज्य स्तरीय नोडल एजेंसी है।
कार्यक्रम का आयोजन एडेप्ट एडिसिस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) सुश्री सुधा के मार्गदर्शन एवं मेंटरशिप में किया गया। कार्यशाला में रायसेन औद्योगिक क्षेत्र के एमएसएमई उद्योगों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रायसेन के महाप्रबंधक श्री अशुतोष गुप्ता, प्रबंधक सुश्री एमएस दीपशिखा वर्मा, नगर पालिका की सिटी मिशन मैनेजर श्रीमती रानी तिवारी द्वारा एमएसएमई क्षेत्र के सतत विकास, गुणवत्ता मानकों के अनुपालन एवं राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर अपने विचार साझा किए।
कार्यशाला के दौरान रैम्प योजना पर विस्तृत जागरूकता सत्र ’श्री रविश पाठेकर रैम्प कंसल्टेंट (भोपाल परिक्षेत्र) द्वारा लिया गया। वहीं ज़ेड प्रमाणन (ZED Certification) के महत्व, लाभ एवं प्रक्रिया पर श्री हेमंत झा प्रमाणित ज़ेड कंसल्टेंट ने विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त श्री चंदन वाधवानी एडेप्ट एड्यूसीस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जेम एवं ओएनडीसी (ओएनडीसी) प्लेटफॉर्म पर जागरूकता सत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से एमएसएमई के लिए नए विपणन एवं व्यापारिक अवसरों पर प्रकाश डाला गया। वॉलमार्ट वृद्धि से श्री समीर मिस्त्री द्वारा ई कॉमर्स और मार्केट लिंकजेस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही एमएसएमई पॉलिसी 2025, ’’मध्यप्रदेश स्टार्टअप पॉलिसी’ तथा ’मध्यप्रदेश भूमि नियम 2025’ जैसी महत्वपूर्ण सरकारी नीतियों पर भी महाप्रबंधक के मार्गदर्शन में सत्र आयोजित किया गया।
इस कार्यशाला में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें रायसेन औद्योगिक क्षेत्र के एमएसएमई निर्माण उद्योगों के प्रतिनिधि शामिल रहे। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसे उद्योगों के लिए ज्ञानवर्धक एवं लाभकारी पहल बताया। एडेप्ट एड्यूसीस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित यह कार्यशाला एमएसएमई उद्योगों को गुणवत्ता सुधार, डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ाव एवं सरकारी योजनाओं के लाभ से जोड़ने की दिशा में सराहनीय पहल है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    नसीमखान सांची, रायसेन परिवार और परिस्थितियों से उपेक्षित लोगों को सहमति के साथ आश्रम ले जाकर रहने, भोजन और उपचार की व्यवस्था का भरोसासांची,,,नगर में ऐसे अनेक लोग हैं जो…

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर के पूर्व पार्षद रतन लाल जायसवाल पिछले लगभग एक वर्ष से घुटनों की बीमारी से पीड़ित होने के कारण घर पर आराम कर रहे हैं। बावजूद इसके,…

    One thought on “रायसेन में एमएसएमई उद्योगों हेतु ज़ेड (र्म्क्) एवं रैम्प योजना पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

    1. मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
      कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
      नाम – रवि खवसे
      शहर – मुलताई
      जिला – बैतूल
      राज्य – मध्यप्रदेश

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 3 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।