नगर में अतिक्रमण का बढ़ता जाल, प्रशासन की चुप्पी से बिगड़ती जा रही सांची की छवि।मुख्य सड़कें, फुटपाथ और बाजार क्षेत्र अतिक्रमण की गिरफ्त में, यातायात व स्वच्छता व्यवस्था चरमराई

नसीमखान सांची

सांची,,,
इन दिनों नगर में अतिक्रमण का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे सांची की पहचान और छवि पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। नगर की प्रमुख सड़कें अतिक्रमण की चपेट में आ चुकी हैं, वहीं स्थानीय प्रशासन की चुप्पी स्थिति को और गंभीर बनाती नजर आ रही है।
अतिक्रमण के चलते न केवल सड़कें संकरी हो गई हैं, बल्कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। जानकारी के अनुसार, नगर को स्वच्छ और सुंदर स्वरूप देने के उद्देश्य से पूर्व में बड़े स्तर पर कवायद शुरू की गई थी, लेकिन अतिक्रमण के कारण यह प्रयास प्रभावहीन होकर रह गया।
नगर में लोगों की सुविधा और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए बनाए गए फुटपाथ भी अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके हैं। इसके अलावा सड़कों पर वाहनों की अवैध पार्किंग आम हो गई है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। विशेषकर हाट-बाजार के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जब लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है।
नगर के भीतरी क्षेत्रों में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कई सड़कें अतिक्रमण के कारण गलियों में तब्दील हो गई हैं, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग मौन साधे हुए हैं।
गौरतलब है कि सांची को विश्व ऐतिहासिक एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल का दर्जा प्राप्त है, लेकिन नगर में फैली यह अव्यवस्था कहीं न कहीं इसकी वैश्विक छवि को धूमिल कर रही है।
यदि समय रहते अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो विश्व ऐतिहासिक सांची की पहचान अव्यवस्था की भेंट चढ़ सकती है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल