सांची में आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती।अहिरवार समाज के तत्वावधान में भव्य आयोजन, शोभायात्रा में क्षेत्रभर से उमड़ेगा जनसैलाब।

नसीमखान सांची
सांची,,, नगर में आज संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती अहिरवार समाज द्वारा हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रभर से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है तथा नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
जानकारी के अनुसार संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती का मुख्य आयोजन नगर स्थित रविदास धर्मशाला में किया जाएगा। यह कार्यक्रम सांची अहिरवार समाज संघ के तत्वावधान में आयोजित होगा, जिसमें लगभग ढाई सौ गांवों से समाजजन के भाग लेने की संभावना जताई जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा।
इस अवसर पर संत रविदास जी की शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जबकि शोभायात्रा का आयोजन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण का आयोजन भी किया जाएगा।
संत रविदास जी की जयंती को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है और आयोजन को लेकर समाजजन तैयारियों में जुटे हुए हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल