नसीमखान सांची
सांची,,, एक बार फिर क्षेत्र की होनहार बेटियों ने खेल जगत में इतिहास रचते हुए जिले और प्रदेश को गौरवान्वित किया है। पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित सीनियर नेशनल वॉटर स्पोर्ट रोइंग प्रतियोगिता में बबली लावरिया एवं जमना लाबरिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पदक अर्जित किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से मध्य प्रदेश सहित रायसेन जिले का मान बढ़ा है।
इधर, खेलो एमपी रोइंग वॉटर स्पोर्ट प्रतियोगिता जो भोपाल में आयोजित की गई, उसमें भी सांची क्षेत्र की बेटियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में स्नेहा लावरिया, निरंजना एवं परी लावरिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पदक जीतकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
खिलाड़ियों की इस सफलता पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। खेल प्रेमियों एवं नागरिकों ने सभी बेटियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
बेटियों की यह उड़ान साबित करती है कि मेहनत और हौसले से हर मंज़िल हासिल की जा सकती है।





