राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन की अटकलों से सांची में बढ़ी चिंता।प्रशासन की चुप्पी से भवन स्वामियों में असमंजस, स्थिति स्पष्ट करने की उठी मांग।

नसीमखान सांची
सांची,,,
सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन किए जाने की चर्चाओं के बीच नगरवासियों में असमंजस और बेचैनी का माहौल बन गया है। प्रशासन अथवा संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस स्थिति स्पष्ट नहीं किए जाने से लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
जानकारी के अनुसार ऐतिहासिक सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन निर्माण की खबरें समय-समय पर सामने आती रही हैं। इन अटकलों के चलते मार्ग की जद में आने वाले भवन स्वामियों में भय का वातावरण है। अधिकांश लोगों को आशंका है कि उनके मकान फोरलेन परियोजना की जद में आ सकते हैं, जिससे वे भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं।
यह चिंता उस समय खुलकर सामने आई जब विगत दिनों लोक निर्माण विभाग के सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉ. प्रभूराम चौधरी को नगरवासियों ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि फोरलेन निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाए तथा जिन भवनों के प्रभावित होने की संभावना है, उन्हें सुरक्षित रखने के लिए शासन स्तर पर ठोस उपाय किए जाएं।
नगरवासियों का कहना है कि पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के दौरान कई भवनों को हटाया गया था, जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। अब एक बार फिर फोरलेन निर्माण की संभावनाओं ने पुराने जख्म ताजा कर दिए हैं और लोग आशंकाओं के घेरे में आ गए हैं।
इन परिस्थितियों को देखते हुए नगरवासियों ने निर्माण विभाग एवं जिला प्रशासन से शीघ्र स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है, ताकि अनावश्यक भय और भ्रम की स्थिति समाप्त हो सके।
स्पष्टता के अभाव में फैलती आशंकाएं अब प्रशासन से त्वरित और पारदर्शी निर्णय की मांग कर रही हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    नगर में अतिक्रमण का बढ़ता जाल, प्रशासन की चुप्पी से बिगड़ती जा रही सांची की छवि।मुख्य सड़कें, फुटपाथ और बाजार क्षेत्र अतिक्रमण की गिरफ्त में, यातायात व स्वच्छता व्यवस्था चरमराई

    नसीमखान सांची सांची,,,इन दिनों नगर में अतिक्रमण का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे सांची की पहचान और छवि पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। नगर की प्रमुख सड़कें…

    सीमित संसाधनों में सौंदर्यीकरण व स्वच्छता की मिसाल बना स्तूप परिसर।सरकारी योजनाओं से परे, स्तूप प्रशासन ने अनुशासन और प्रतिबद्धता से रचा स्वच्छता का उदाहरण

    नसीमखान सांचीसांची,,,जहाँ ऐतिहासिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता पर सरकारों द्वारा लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, वहीं सीमित आर्थिक संसाधनों और बजट के बावजूद सांची का स्तूप परिसर स्वच्छता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नगर में अतिक्रमण का बढ़ता जाल, प्रशासन की चुप्पी से बिगड़ती जा रही सांची की छवि।मुख्य सड़कें, फुटपाथ और बाजार क्षेत्र अतिक्रमण की गिरफ्त में, यातायात व स्वच्छता व्यवस्था चरमराई

    नगर में अतिक्रमण का बढ़ता जाल, प्रशासन की चुप्पी से बिगड़ती जा रही सांची की छवि।मुख्य सड़कें, फुटपाथ और बाजार क्षेत्र अतिक्रमण की गिरफ्त में, यातायात व स्वच्छता व्यवस्था चरमराई

    सीमित संसाधनों में सौंदर्यीकरण व स्वच्छता की मिसाल बना स्तूप परिसर।सरकारी योजनाओं से परे, स्तूप प्रशासन ने अनुशासन और प्रतिबद्धता से रचा स्वच्छता का उदाहरण

    सीमित संसाधनों में सौंदर्यीकरण व स्वच्छता की मिसाल बना स्तूप परिसर।सरकारी योजनाओं से परे, स्तूप प्रशासन ने अनुशासन और प्रतिबद्धता से रचा स्वच्छता का उदाहरण

    विदिशा की बेटी इशिका मीणा करेंगी वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व, शूटिंग बॉल में दिखाएंगी दमखम

    • By admin
    • February 3, 2026
    • 5 views
    विदिशा की बेटी इशिका मीणा करेंगी वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व, शूटिंग बॉल में दिखाएंगी दमखम

    सांची में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास से संपन्न, भव्य शोभायात्रा निकाली गई।रविदास धर्मशाला में हुआ मुख्य आयोजन, क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालु, नगर में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

    सांची में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास से संपन्न, भव्य शोभायात्रा निकाली गई।रविदास धर्मशाला में हुआ मुख्य आयोजन, क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालु, नगर में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

    सांची में आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती।अहिरवार समाज के तत्वावधान में भव्य आयोजन, शोभायात्रा में क्षेत्रभर से उमड़ेगा जनसैलाब।

    सांची में आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती।अहिरवार समाज के तत्वावधान में भव्य आयोजन, शोभायात्रा में क्षेत्रभर से उमड़ेगा जनसैलाब।

    बेटियों ने रचा इतिहास: बबली-जमना लावरिया ने सीनियर नेशनल रोइंग में जीता सिल्वर।पुणे में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, मध्य प्रदेश और रायसेन का नाम रोशनकिया।

    बेटियों ने रचा इतिहास: बबली-जमना लावरिया ने सीनियर नेशनल रोइंग में जीता सिल्वर।पुणे में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, मध्य प्रदेश और रायसेन का नाम रोशनकिया।