पुरातत्व विभाग की अड़चन में फंसी पीएम आवास योजना, आवासहीनों के सपने अधर में ।सांची क्षेत्र में पुरातत्व नियमों के चलते गरीब परिवारों को नहीं मिल पा रहा पक्का मकान

नसीमखान सांची
सांची,,
केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आवासहीन परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास योजना सहित कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार इन योजनाओं के माध्यम से गरीबों को सिर पर छत देने का सपना दिखा रही है, लेकिन सांची क्षेत्र में यह सपना अभी साकार होता नजर नहीं आ रहा।
जानकारी के अनुसार सांची एवं आसपास के कई क्षेत्रों में पुरातत्व विभाग की आपत्तियों के चलते पीएम आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत मकानों का निर्माण कार्य बाधित हो गया है। यह क्षेत्र पुरातत्व महत्व का होने के कारण यहां निर्माण कार्य को लेकर विभागीय नियमों की सख्ती सामने आ रही है, जिससे आवासहीन परिवारों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से वे कच्चे मकानों या झोपड़ियों में जीवन यापन कर रहे हैं। सरकार द्वारा जब पीएम आवास योजना के तहत उन्हें पक्का मकान मिलने की आस जगी, तो उम्मीदें बढ़ीं, लेकिन पुरातत्व विभाग की अड़चन के चलते अब तक उन्हें लाभ नहीं मिल सका।
इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है। नतीजतन, आवासहीन परिवार असमंजस की स्थिति में हैं और योजना का लाभ केवल कागजों तक ही सीमित रह गया है।
जब तक विभागीय समन्वय और स्पष्ट नीति नहीं बनेगी, तब तक पीएम आवास योजना का सपना सांची के गरीबों के लिए सपना ही बना रहेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    नगर में अतिक्रमण का बढ़ता जाल, प्रशासन की चुप्पी से बिगड़ती जा रही सांची की छवि।मुख्य सड़कें, फुटपाथ और बाजार क्षेत्र अतिक्रमण की गिरफ्त में, यातायात व स्वच्छता व्यवस्था चरमराई

    नसीमखान सांची सांची,,,इन दिनों नगर में अतिक्रमण का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे सांची की पहचान और छवि पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। नगर की प्रमुख सड़कें…

    सीमित संसाधनों में सौंदर्यीकरण व स्वच्छता की मिसाल बना स्तूप परिसर।सरकारी योजनाओं से परे, स्तूप प्रशासन ने अनुशासन और प्रतिबद्धता से रचा स्वच्छता का उदाहरण

    नसीमखान सांचीसांची,,,जहाँ ऐतिहासिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता पर सरकारों द्वारा लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, वहीं सीमित आर्थिक संसाधनों और बजट के बावजूद सांची का स्तूप परिसर स्वच्छता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नगर में अतिक्रमण का बढ़ता जाल, प्रशासन की चुप्पी से बिगड़ती जा रही सांची की छवि।मुख्य सड़कें, फुटपाथ और बाजार क्षेत्र अतिक्रमण की गिरफ्त में, यातायात व स्वच्छता व्यवस्था चरमराई

    नगर में अतिक्रमण का बढ़ता जाल, प्रशासन की चुप्पी से बिगड़ती जा रही सांची की छवि।मुख्य सड़कें, फुटपाथ और बाजार क्षेत्र अतिक्रमण की गिरफ्त में, यातायात व स्वच्छता व्यवस्था चरमराई

    सीमित संसाधनों में सौंदर्यीकरण व स्वच्छता की मिसाल बना स्तूप परिसर।सरकारी योजनाओं से परे, स्तूप प्रशासन ने अनुशासन और प्रतिबद्धता से रचा स्वच्छता का उदाहरण

    सीमित संसाधनों में सौंदर्यीकरण व स्वच्छता की मिसाल बना स्तूप परिसर।सरकारी योजनाओं से परे, स्तूप प्रशासन ने अनुशासन और प्रतिबद्धता से रचा स्वच्छता का उदाहरण

    विदिशा की बेटी इशिका मीणा करेंगी वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व, शूटिंग बॉल में दिखाएंगी दमखम

    • By admin
    • February 3, 2026
    • 5 views
    विदिशा की बेटी इशिका मीणा करेंगी वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व, शूटिंग बॉल में दिखाएंगी दमखम

    सांची में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास से संपन्न, भव्य शोभायात्रा निकाली गई।रविदास धर्मशाला में हुआ मुख्य आयोजन, क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालु, नगर में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

    सांची में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती हर्षोल्लास से संपन्न, भव्य शोभायात्रा निकाली गई।रविदास धर्मशाला में हुआ मुख्य आयोजन, क्षेत्रभर से पहुंचे श्रद्धालु, नगर में पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

    सांची में आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती।अहिरवार समाज के तत्वावधान में भव्य आयोजन, शोभायात्रा में क्षेत्रभर से उमड़ेगा जनसैलाब।

    सांची में आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती।अहिरवार समाज के तत्वावधान में भव्य आयोजन, शोभायात्रा में क्षेत्रभर से उमड़ेगा जनसैलाब।

    बेटियों ने रचा इतिहास: बबली-जमना लावरिया ने सीनियर नेशनल रोइंग में जीता सिल्वर।पुणे में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, मध्य प्रदेश और रायसेन का नाम रोशनकिया।

    बेटियों ने रचा इतिहास: बबली-जमना लावरिया ने सीनियर नेशनल रोइंग में जीता सिल्वर।पुणे में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, मध्य प्रदेश और रायसेन का नाम रोशनकिया।