नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन
कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में स्वतंत्र तथा निष्पक्ष रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई।






