नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन,
रायसेन जिले की सांची जनपद पंचायत के दीवानगंज में संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित किया गया। जिसमें एसडीएम श्री मनीष शर्मा सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में 256 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया गया। शेष आवेदनों को एक सप्ताह में निराकृत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उल्लेखनीय है कि जनसामान्य को शासन की जन और हितग्राहीमूलक योजनाओं का सुगमता से लाभ उपलब्ध कराने और आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु यह अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर आमजन के आवेदनों का त्वरित समाधान किया जा रहा है।






