दावे–आपत्ति के दौर में मतदाताओं में हड़कंप, फर्जी आपत्तियों से बढ़ी बेचैनीमतदाता सूची से नाम कटने के भय से लोग दे रहे ज्ञापन, गुलगांव से एसडीएम को सौंपने ज्ञापन पहुंचे लोग

नसीमखान सांची
सांची,,
इन दिनों मतदाता सूची में दावे एवं आपत्तियों को लेकर क्षेत्रभर में मतदाताओं के बीच भारी बेचैनी का माहौल बना हुआ है। हर ओर ज्ञापन सौंपने का सिलसिला जारी है और लोगों में यह भय सताने लगा है कि कहीं उनके नाम मतदाता सूची से न हटा दिए जाएं।
जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में मतदाताओं के नामों पर आपत्तियां दर्ज की गई हैं, जिससे उनके नाम सूची से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिन व्यक्तियों के नाम से आपत्तियां दर्ज होना बताया जा रहा है, वे स्वयं ऐसी किसी भी आपत्ति से साफ इंकार कर रहे हैं। इससे फर्जी आपत्तियां दर्ज किए जाने की आशंका गहराती जा रही है।
ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां कथित आपत्तिकर्ता ने आपत्ति दर्ज कराने से इंकार किया है। ऐसे में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर झूठी आपत्तियां कौन और किस उद्देश्य से दर्ज कर रहा है। जबकि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा चुका है, इसके बावजूद अब पुनः आपत्तियों के चलते बीएलओ द्वारा पंचनामा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
इस पूरी प्रक्रिया में निर्वाचन आयोग अपने ही बीएलओ की सत्यता पर उठ रहे सवालों को थामने में असफल नजर आ रहा है। परिणामस्वरूप मतदाताओं के बीच आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर अविश्वास की स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे आयोग की छवि को भी आघात पहुंचता दिखाई दे रहा है।
इसी कड़ी में आज गुलगांव के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर फर्जी आपत्तियां लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन एसडीएम को दिया गया, जिसकी प्रतिलिपि नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को भी सौंपी गई।
मतदाता लोकतंत्र की नींव हैं, ऐसे में निर्वाचन आयोग को तत्काल हस्तक्षेप कर विश्वास बहाली की दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    नसीमखान सांची रायसेनसांची,,,साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास एवं विभिन्न योगिक क्रियाओं का आयोजन किया गया। योग एवं आयुर्वेद विभाग के छात्रों, शिक्षकों,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।