रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग
शहडोल जयसिंहनगर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्रीमती शिवानी जैन ने जनपद पंचायत जयसिंहनगर के अंतर्गत आयोजित आनंद उत्सव में सहभागिता निभाई एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री काजोल सिंह एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती सिंह का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
आनंद उत्सव का उद्देश्य गांव से शहर तक के लोगों को आनंद से जोड़ने की पहल है, इसमें महिलाओं बुजुर्गों युवाओं और बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है इस उत्सव में बढ़कर नागरिक से सहभागिता निभाएं।
आनंद उत्सव सकारात्मक सोच और मानसिक सुकून को बढ़ावा देता है। आनंद उत्सव के तहत खेलकूद जैसी अन्य गतिविधियाँ आयोजित की गई।
इस अवसर पर आनंद उत्सव के प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।






