स्मार्ट मीटर अभियान में पुराने मीटर बने कचरे का ढेर, करोड़ों की संपत्ति यूं ही बर्बाद संबंधित मौन।नगर व क्षेत्रभर से निकाले गए पुराने बिजली मीटर मंडल कार्यालय में खुले में पड़े, सुरक्षा और जवाबदेही पर सवाल

नसीमखान सांची
सांची,,,
नगर सहित पूरे क्षेत्र में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर अभियान के तहत पुराने बिजली मीटर निकालकर नए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया में उपभोक्ताओं के घरों से हटाए गए पुराने मीटर अब मंडल कार्यालय परिसर में कचरे के ढेर के रूप में तब्दील हो चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में कुछ वर्ष पूर्व ही बिजली उपभोक्ताओं के घरों पर नए मीटर लगाए गए थे, जिनकी खरीद पर वितरण कंपनी द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे। बावजूद इसके अब स्मार्ट मीटर अभियान के नाम पर उन मीटरों को हटाकर नए मीटर लगाए जा रहे हैं।
हटाए गए पुराने मीटरों को न तो किसी व्यवस्थित स्थान पर सुरक्षित रखा गया है और न ही उनके संरक्षण की कोई ठोस व्यवस्था की गई है। मंडल कार्यालय परिसर में ये मीटर खुले में पड़े हुए हैं, जिससे न केवल सरकारी संपत्ति की बर्बादी हो रही है बल्कि चोरी और दुरुपयोग का खतरा भी बढ़ गया है।
चौंकाने वाली बात यह है कि जिन मीटरों की खरीद-फरोख्त में पहले ही मंडल को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था, वही मीटर अब कबाड़ बनकर पड़े हैं। इससे यह सवाल खड़ा हो रहा है कि आखिर जनता के पैसों की सुरक्षा को लेकर विद्युत वितरण कंपनी कितनी गंभीर है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यही हाल रहा तो सरकारी संपत्ति की लूट और बर्बादी पर कोई अंकुश नहीं लग पाएगा, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी इस पूरे मामले में पूरी तरह बेफिक्र नजर आ रहे हैं।
स्मार्ट व्यवस्था के नाम पर सरकारी संपत्ति का यह हाल, जनता के पैसों की सुरक्षा पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    भाक्ति के रंग में रंगा बेल्दी गांव, भंडारे का भी आयोजन रिपोर्ट राजर्षि मिश्राचैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के उमरिया जिले मानपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम छोटी…

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    नसीमखान सांचीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया। एक माह के पवित्र रमजान के समापन पर आज बड़ी संख्या…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका

    बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका