नसीमखान सांची
सांची,, शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में शनिवार 11 अप्रैल 2026 को शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शिक्षक नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और नगर परिषद अध्यक्ष श्री पप्पू रेवाराम को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में शिक्षकों ने TET की अनिवार्यता समाप्त करने एवं सेवा अवधि की गणना नियुक्ति तिथि से करने की मांग की। साथ ही संबंधित आदेशों को निरस्त कर शिक्षकों को राहत देने की अपील की गई।
इस दौरान उमेश सिंह ठाकुर, सीताराम रैकवार, रशीद मोहम्मद, रमेश आर्य, दुर्गा प्रसाद यादव, सूर्य प्रकाश सक्सेना, हरिराम विश्वकर्मा और राजकुमार खत्री सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
शिक्षकों ने शासन से जल्द निर्णय लेकर समस्या का समाधान करने की मांग की है।





