नप अध्यक्ष के प्रयास से बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर लौटी रौनक

नसीमखान सांची

स्टील रेलिंग से बढ़ी सुरक्षा, बसस्टैंड परिसर की सुंदरता में भी हुआ इजाफा
सांची,,,नगर के बसस्टैंड परिसर में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर नगर परिषद अध्यक्ष के प्रयासों से नई रौनक देखने को मिल रही है। प्रतिमा के चारों ओर आकर्षक स्टील रेलिंग लगाए जाने से जहां इसकी सुरक्षा सुनिश्चित हुई है, वहीं स्थल की सुंदरता भी निखरकर सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, संविधान निर्माता एवं भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहब की यह प्रतिमा वर्षों पूर्व उनके अनुयायियों द्वारा स्थापित की गई थी। उस समय प्रतिमा एक साधारण चबूतरे पर होने के कारण यहां अक्सर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता था, जिससे प्रतिमा की गरिमा प्रभावित होती थी। इतना ही नहीं, अतीत में असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा को क्षति पहुंचाने का प्रयास भी किया जा चुका था।
इन परिस्थितियों को देखते हुए नगर परिषद अध्यक्ष के सतत प्रयासों से पुरानी प्रतिमा को हटाकर उसी स्थान पर नवीन एवं भव्य चबूतरे का निर्माण कर विधि-विधान से नई प्रतिमा स्थापित कराई गई। हालांकि खुले स्थान के कारण समस्या पूरी तरह समाप्त नहीं हुई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए अब प्रतिमा स्थल के चारों ओर डिजाइनदार स्टील रेलिंग लगाकर इसे सुरक्षित एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है।
उल्लेखनीय है कि सांची एक विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र होने के साथ-साथ बौद्ध समुदाय का पवित्र तीर्थ स्थल भी है, जहां देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। ऐसे में प्रतिमा स्थल की साज-सज्जा और सुरक्षा से न केवल अनुयायियों की भावनाओं को सम्मान मिला है, बल्कि नगर की छवि भी सुदृढ़ हुई है।जबकि नगर सहित बाहरी लोगों द्वारा प्रतिदिन बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करने का सिलसिला जारी रहता है।
इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने बताया कि “यह हमारे नगर का सौभाग्य है कि पवित्र भूमि पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित है। हमारा प्रयास है कि यह स्थल पूरी तरह सुरक्षित और सौंदर्यपूर्ण बना रहे। भविष्य में भी इसे और बेहतर बनाने के लिए कार्य किए जाएंगे।”
अब सांची बसस्टैंड परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा न केवल श्रद्धा का केंद्र है, बल्कि सुसज्जित स्वरूप में नगर की पहचान भी बनती जा रही है।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा