रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्णजिले में 2387 प्रगणक 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्यरायसेन जिला 124679 स्वगणना के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
भारत की जनगणना 2026-27 के अंतर्गत जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार जनगणना का कार्य प्रारंभ हो गया है। कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बताया कि जिले में एक मई से प्रारंभ होने वाले चरण में सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से संपादित करने के उद्देश्य से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों-कर्मचारियों को शुचितापूर्ण और व्यवस्थित जनगणना के लिये निर्देश दिये गये है। रायसेन जिला जनगणना-2027 की स्व-गणना में प्रदेश में पहले स्थान पर है। जिले में 30 अप्रैल तक 124679 नागरिकों ने स्व-गणना पूरी की है, जो राज्य में सर्वाधिक है। जिले में मिशन मोड में अभियान चलाया गया है, जिसमें अधिकारियों और मैदानी अमले की सक्रिय भागीदारी रही है।
रायसेन जिले को कुल 25 चार्जो में बांटा गया है जिसमें कुल 2387 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 1768 तथा शहरी क्षेत्रों में 619 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही प्रगणकों के कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए प्रत्येक 6 प्रगणकों पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में 300 पर्यवेक्षक और शहरी क्षेत्रों में 112 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। जिले की सभी तहसीलों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण दिया गया है। जनगणना के दौरान घर की बनावट (छत, दीवार, फर्श), मकान नंबर, परिवार के सदस्यों की संख्या, और सुविधाओं (पानी, बिजली, शौचालय, वाहन) से जुड़े 33 सवाल पूछे जाएंगे। मकानों की जियो-टैगिंग की जाएगी, जिससे सही डिजिटल मैपिंग हो सके। मकान सूचीकरण और आवास गणना 1 मई से शुरू होकर 30 मई तक जारी रहेगी, जिसमें प्रत्येक संरचना को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी। रायसेन जिले में कुल 2794 हाउसलिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए हैं जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 2203 हाउसलिस्टिंग ब्लॉक और शहरी क्षेत्रों में 591 हाउसलिस्टिंग ब्लॉक बनाए गए हैं। एक मई से 30 मई के बीच प्रगणक अपने-अपने आवंटित हाउसलिस्टिंग ब्लॉकों में भवन क्रमांक अंकित कर मकान सूचीकरण का कार्य संपन्न करेंगे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार