करोड़ों की लागत से बना राष्ट्रीय राजमार्ग अंधेरे में, हादसों का बढ़ा खतरा।स्ट्रीट लाइटें बंद, फुटपाथ अतिक्रमण की चपेट में—जिम्मेदार विभाग बेपरवाह।

नसीमखान सांची
सांची,,,नगर से होकर गुजर रहा राष्ट्रीय राजमार्ग इन दिनों घोर अंधेरे में डूबा हुआ है, जिससे रात्रि के समय दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए सर्विस रोड, फुटपाथ और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था अब केवल दिखावा बनकर रह गई है।
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते यातायात को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। दोनों ओर सर्विस रोड, पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ तथा सड़क किनारे लोहे की रेलिंग लगाई गई थी। साथ ही, पूरे मार्ग को रोशन करने के लिए बिजली के पोल स्थापित किए गए थे, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र जगमगा उठा था।
लेकिन यह व्यवस्था अधिक समय तक टिक नहीं सकी और अब स्थिति यह है कि पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा रहता है। हजारों की संख्या में गुजरने वाले तेज रफ्तार वाहनों के बीच सड़क पार करना जोखिम भरा हो गया है।
स्थिति को और गंभीर बनाते हुए फुटपाथ अतिक्रमण की चपेट में आकर लगभग समाप्त हो चुके हैं। वहीं, स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी किसी वीआईपी के आगमन की सूचना मिलती है, तब अस्थायी रूप से मरम्मत कर रोशनी चालू कर दी जाती है, लेकिन उनके जाते ही फिर से अंधेरा छा जाता है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के बावजूद संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी की लापरवाही साफ नजर आ रही है। न तो स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और न ही जिम्मेदार अधिकारी गंभीरता दिखा रहे हैं।
इनका कहना है।।
नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने बताया कि, “यह सही है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंधेरा बना रहता है। जब भी हम बिजली व्यवस्था के निर्देश देते हैं, कुछ समय के लिए लाइट चालू होती है, लेकिन फिर बंद हो जाती है। अब इस समस्या को लेकर कलेक्टर महोदय को पत्र लिखकर स्थायी समाधान के प्रयास किए जाएंगे।”
अंधेरे में डूबा यह राष्ट्रीय राजमार्ग कभी भी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है, लेकिन जिम्मेदारों की चुप्पी चिंता बढ़ा रही है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार