समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

नसीमखान सांची
सांची,,, एक मई से प्रारंभ हुए मकान जनगणना कार्य को 30 मई तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन जनगणना कार्य में जुटे कर्मचारियों ने भीषण गर्मी और तेज लू की परवाह किए बिना दिन-रात मेहनत कर निर्धारित समय से लगभग एक सप्ताह पहले ही कार्य पूरा कर लिया। इस उपलब्धि पर नगर परिषद कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर कर्मचारियों को पुष्पमालाएं एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार देशभर में चल रहे मकान जनगणना अभियान के तहत कर्मचारियों को घर-घर पहुंचकर गणना कार्य करना था। लगातार बढ़ते तापमान और लू के बावजूद कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य को समय से पहले पूर्ण कर प्रशासन को जानकारी दी। इसके बाद नगर परिषद कार्यालय में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में एसडीएम मनीष शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कर्मचारियों के समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार का कार्य करना अत्यंत चुनौतीपूर्ण था, लेकिन कर्मचारियों ने जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि एक महिला कर्मचारी छोटे बच्चे को साथ लेकर भी लगातार कार्य करती रहीं और सबसे पहले अपना कार्य पूरा किया, जो प्रशंसनीय है। वहीं कई कर्मचारी स्वास्थ्य समस्याओं और अन्य पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद पूरी लगन से जनगणना कार्य में जुटे रहे।
एसडीएम श्री शर्मा ने कहा कि शासन के महत्वपूर्ण कार्यों को इसी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाना चाहिए। नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने कहा कि जब लोग गर्मी के कारण घरों से बाहर निकलने से बच रहे थे, तब कर्मचारियों ने घर-घर पहुंचकर जनगणना कार्य पूरा किया, जो सराहनीय है। सीएमओ रामलाल कुशवाह ने सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन राजीव श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम, सीएमओ रामलाल कुशवाह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सम्मानित कर्मचारियों में ऊषा सराठे, मेघा पाटिल, मुकुंद जोधवानी, पूनम सेन, त्रिपति शर्मा, रामवीर सिंह, प्रदीप कुमार प्रजापति, सत्यनारायण मीणा, संपूर्णा चतुर्वेदी, शकुंतला मोहकर, रैनू तिवारी, कुलदीप सिंह, ज्योति डाबरे, संजीव काकोरिया, दुर्गेश, नंदनी दुबे, शारदा मालवीय एवं गौरीशंकर अहिरवार शामिल रहे। वहीं पर्यवेक्षक के रूप में मनोविनोद टिक्का, देवकीनंदन धाकड़, संजीव सोलंकी एवं नारायण प्रसाद सूर्यवंशी को भी सम्मानित किया गया।
भीषण गर्मी में कर्मचारियों की मेहनत और समयपूर्व कार्य पूर्ण करने की प्रतिबद्धता ने प्रशासनिक कार्यों में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार