नसीमखान सांची, रायसेन
रायसेन,
राष्ट्रीय डेगू दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 16 मई को जिले एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य
केन्द्रो पर जनसमान्य को जागरूक करने माईकिंग, सघन लार्वा सर्वे, बुखार के रोगियों की जॉच, नारे-लेखन, ग्राम सभा एवं अन्य बैठक आयोजित की गई। जिसमें नागरिकों को मच्छरो से बचने के उपाय के बारे में बताया गया। साथ ही मलेरिया डेगू चिकिनगुनिया के नियत्रंण हेतु लार्वा विनष्टिकरण, जॉच एवं उपचार के बारे में भी समझाइश दी गई। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को डेगू,
मलेरिया, चिकिनगुनिया के प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रचार-प्रसार गतिविधिया और अन्तरविभागीय समन्वय हेतु निर्देश दिये गये है।





