10 हजार आबादी वाले चिल्हारी में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, उपस्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग।

रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा ✍️

चिल्हारी/मानपुर। उमरिया जिले के मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम चिल्हारी में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। लगभग 10 हजार की आबादी वाले इस बड़े ग्राम में केवल उपस्वास्थ्य केंद्र संचालित है, जिससे क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि मामूली से लेकर गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए भी उन्हें मानपुर या जिला मुख्यालय की ओर रुख करना पड़ता है। आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाने से परेशानी और बढ़ जाती है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि चिल्हारी उपस्वास्थ्य केंद्र का उन्नयन कर इसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) का दर्जा दिया जाए, ताकि गांव सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकें।

ग्रामीणों का कहना है कि 10 हजार की आबादी वाले गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना समय की आवश्यकता है। इससे चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, दवाइयों और आवश्यक जांच सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी तथा लोगों को दूर-दराज के अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शासन से जल्द से जल्द इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है, ताकि ग्रामीण अंचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

“प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अभाव में प्रसव पीड़ा बनी बड़ी समस्या”

चिल्हारी ग्राम पंचायत में लगभग 10 हजार की आबादी निवास करती है तथा ग्राम चिल्हारी से दर्जनों गांव लगे सभी गांव का केंद्र बिंदु चिल्हारी है, लेकिन यहां आज तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं को प्रसव के समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों को इलाज और प्रसव के लिए दूरस्थ अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय पर चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती। ग्रामीणों ने क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की मांग की है ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

“चिल्हारी ग्राम पंचायत में विकास कोसों दूर, 10 हजार की आबादी वाला गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित”

“चिल्हारी ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। लगभग 10हजार की आबादी वाले इस गांव के लोग आज भी सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवनयापन करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास के दावों के बावजूद गांव में आवश्यक सुविधाएं नहीं पहुंच पाई हैं।”

  • editornaseem

    Related Posts

    भाजपा की विकसित भारत संकल्पना को मजबूती देगा “जी राम जी” कानून : दिलीप पांडे

    1 जुलाई से लागू होगी नई ग्रामीण रोजगार व्यवस्था, गांवों के विकास और आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा नया आधार उमरिया/म प्र राजर्षि मिश्रा भारतीय जनता पार्टी ऊर्जावान नेता पूर्व भाजपा…

    बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान चिल्हारी के ग्रामीण, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    राजर्षि मिश्रा उमरिया उमरिया जिले मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम चिल्हारी गांव में इन दिनों बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदरों के झुंड गांव की गलियों, घरों और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की विकसित भारत संकल्पना को मजबूती देगा “जी राम जी” कानून : दिलीप पांडे

    भाजपा की विकसित भारत संकल्पना को मजबूती देगा “जी राम जी” कानून : दिलीप पांडे

    बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान चिल्हारी के ग्रामीण, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान चिल्हारी के ग्रामीण, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    ग्राम पंचायत भवन बनसुकली में सुनी गई पीएम मोदी के ‘मन की बात’

    ग्राम पंचायत भवन बनसुकली में सुनी गई पीएम मोदी के ‘मन की बात’

    अज्ञात कारणों से संगीता सिंह ने फांसी का फंडालगाकर अपनी जीवन लीला समाप्तकर ली ।

    अज्ञात कारणों से संगीता सिंह ने फांसी का फंडालगाकर अपनी जीवन लीला समाप्तकर ली ।

    10 हजार आबादी वाले चिल्हारी में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, उपस्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग।

    10 हजार आबादी वाले चिल्हारी में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, उपस्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मांग।

    देवनगर और गढ़ी पंचायत ने लिया नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प।

    देवनगर और गढ़ी पंचायत ने लिया नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प।