वार्ड 7 में मूलभूत सुविधाओं को लेकर पार्षद का ज्ञापन, बिजली खंभे और नियमित जलापूर्ति की मांग।वार्डवासियों ने भेदभावपूर्ण रवैये का आरोप लगाया, सीएमओ ने आरोपों को निराधार बताते हुए शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

नसीम खान सांची
सांची,,,नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 7 में बिजली खंभों की स्थापना एवं नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर वार्ड पार्षद श्रीमती राधा रवि अहिरवार ने वार्डवासियों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) रामलाल कुशवाहा को सौंपा। ज्ञापन में वार्डवासियों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाए जाने का आरोप लगाते हुए समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वार्डवासी आंदोलन और प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
ज्ञापन में बताया गया है कि नगर के अधिकांश वार्डों में बिजली के खंभे लगाए जा चुके हैं, लेकिन वार्ड क्रमांक 7 में अब तक यह कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसके कारण क्षेत्र के लोगों को अंधेरे में रहने की मजबूरी का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों का कहना है कि लंबे समय से मांग किए जाने के बावजूद इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
इसके अलावा भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट भी गंभीर होता जा रहा है। वार्डवासियों के अनुसार नगर के अन्य वार्डों में एक दिन छोड़कर नियमित जलापूर्ति की जा रही है, जबकि वार्ड क्रमांक 7 में चार से पांच दिन के अंतराल पर सीमित समय के लिए ही पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि वार्ड की पेयजल पाइपलाइन जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है, जिसके कारण जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
वार्ड पार्षद एवं वार्डवासियों ने मांग की है कि बिजली खंभों की स्थापना, पेयजल आपूर्ति में सुधार तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।
इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामलाल कुशवाहा ने बताया कि बिजली खंभों की स्थापना के लिए विद्युत विभाग को पत्र भेजा जा रहा है। कुछ खंभे लगाए जा चुके हैं तथा शेष कार्य भी जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में क्षेत्र में पेयजल संकट की स्थिति बनी हुई है, फिर भी नगर परिषद सभी वार्डों में नियमित जलापूर्ति के लिए प्रयासरत है। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण भी जल वितरण प्रभावित हो रहा है।
सीएमओ ने बताया कि जरूरतमंद क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से भी पानी पहुंचाया जा रहा है और जहां आवश्यकता हो, वहां नागरिक नगर परिषद को सूचना देकर टैंकर से जलापूर्ति प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने भेदभाव के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए संबंधित ठेकेदारों को भी पत्र जारी किए गए हैं तथा शीघ्र ही नाली निर्माण सहित अन्य लंबित कार्य प्रारंभ कराए जाएंगे।
वार्ड क्रमांक 7 की समस्याओं को लेकर अब स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वार्डवासियों ने खुलकर आवाज उठाई है। ऐसे में प्रशासन के आश्वासनों का धरातल पर कितना असर दिखाई देता है, इस पर क्षेत्रवासियों की निगाहें टिकी हुई हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर