रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा ✍️
उमरिया जिले के इंदवार क्षेत्र स्थितसोन नदी भोलगढ घाट में नहाने गए तीन युवक अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। घटना के दौरान मौजूद स्थानीय मल्हरों एवं ग्रामीणों की तत्परता से दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक किशोर पानी में लापता हो गया।
लापता युवक की पहचान आलोक द्विवेदी पिता पंकज द्विवेदी (उम्र 14 वर्ष) निवासी ग्राम झाल के रूप में हुई है। वहीं आनंद द्विवेदी एवं आकाश द्विवेदी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तीनों युवक ग्राम झाल के निवासी बताए गए हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। लापता आलोक द्विवेदी की तलाश के लिए सर्च अभियान लगातार जारी है। स्थानीय गोताखोरों, मल्हरों एवं ग्रामीणों की मदद से पानी में खोजबीन की जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका था।इस घटना से पूरे क्षेत्र में चिंता और दुख का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर मौजूद हैं। प्रशासन द्वारा लगातार रेस्क्यू एवं सर्च अभियान चलाया जा रहा है।





