शमशान घाट की भूमि पर अतिक्रमण से बढ़ा आक्रोश, पार्षदों व नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन।एसडीएम ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश, सात दिवस में प्रतिवेदन और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद।

नसीमखान सांची
सांची,,नगर में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर अब जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। वार्ड क्रमांक 7 स्थित शमशान घाट की भूमि पर हुए कथित अतिक्रमण के विरोध में नगर परिषद के पार्षदों एवं नागरिकों ने एसडीएम, नायब तहसीलदार तथा नगर परिषद प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शमशान घाट को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 7 में स्थित शमशान घाट की भूमि खसरा क्रमांक 238, रकबा 0.951 हेक्टेयर शासन द्वारा अंतिम संस्कार हेतु आरक्षित की गई थी। इस शमशान घाट का उपयोग वार्ड क्रमांक 6, 7, 8 और 9 सहित नगर के अन्य क्षेत्रों के नागरिक भी अंतिम संस्कार के लिए करते हैं। आरोप है कि बीते कुछ वर्षों में शमशान घाट की भूमि पर लगातार अतिक्रमण होता गया, जिससे उसकी अधिकांश भूमि प्रभावित हो गई है। परिणामस्वरूप अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले लोगों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
इस गंभीर समस्या को लेकर पार्षद बलराम मालवीय, संतोषी रघुवीर सिंह चौहान, मनफूल बाई लोधी, विवेक तिवारी, स्वाति बंटी मेहरा, अनुराधा राजकुमार वर्मा सहित पूर्व पार्षद गंगाराम अहिरवार, सुखराम, सुनील, तुलाराम, शक्ति मेहरा, राजकुमार, रघुवीर सिंह, मोहरबाई, नरेश एवं असमान सिंह समेत बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि कई बार मौखिक रूप से प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे नागरिकों में रोष व्याप्त है। जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि शमशान घाट का सीमांकन कराकर तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम मनीष शर्मा ने नायब तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा थाना प्रभारी को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सात दिवस के भीतर आवश्यक कार्रवाई कर शमशान घाट की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश दिए हैं।
क्या कहते हैं अधिकारी
ललित सक्सेना, नायब तहसीलदार सांची ने बताया कि एसडीएम कार्यालय से प्राप्त ज्ञापन के आधार पर पटवारी एवं आरआई को मौके का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिवेदन प्राप्त होते ही नियमानुसार अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
रामपाल कुशवाहा, सीएमओ नगर परिषद सांची ने कहा कि नगर परिषद को भी ज्ञापन प्राप्त हुआ है। राजस्व विभाग को पत्र भेजकर शमशान घाट का सीमांकन कराया जाएगा, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील व्यवस्था से जुड़ी भूमि पर हुए अतिक्रमण को लेकर अब प्रशासनिक कार्रवाई की घड़ी आ गई है, जिस पर नगरवासियों की निगाहें टिकी हुई हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार