आगजनी पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए आगे आए कांग्रेस नेता डॉ. जे.सी. गौतमआलमखेड़ा के 15 प्रभावित परिवारों को दी आर्थिक सहायता, क्षेत्र में हुई सराहना

नसीमखान सांची
सांची,,,वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं चिकित्सक डॉ. जे.सी. गौतम ने सांची विकासखंड के ग्राम आलमखेड़ा में आगजनी से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े डॉ. गौतम समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सक्रिय रहते हैं।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व ग्राम आलमखेड़ा में हुई भीषण आगजनी की घटना में लगभग 15 परिवारों का घरेलू सामान एवं अन्य आवश्यक सामग्री जलकर नष्ट हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर डॉ. गौतम गांव पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक प्रभावित परिवार को ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि विपरीत परिस्थितियों में उन्हें तत्काल राहत मिल सके।
डॉ. गौतम के इस सहयोगात्मक प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। इस अवसर पर सांची ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित मेहतो, वरिष्ठ नेता शकील पटेल, राजपाल यादव, उवेश पटेल सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कठिन समय में पीड़ित परिवारों तक समय पर पहुंची सहायता ने सामाजिक संवेदनशीलता का संदेश भी दिया।

  • editornaseem

    Related Posts

    छोटी बेल्दी नाला के पास फोर व्हीलर वाहन पलटा, युवक की मौत, पांच गंभीर घायल

    बड़ी खबर | उमरिया ✍️ रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा ✍️ उमरिया, सोमवार। जिले के अमरपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत छोटी बेल्दी नाला के पास सोमवार देर शाम 6.30 बजे एक भीषण सड़क…

    चिल्हारी को नगर परिषद का दर्जा दिए जाने की उठी मांग

    राजर्षि मिश्रा उमरिया बढ़ती आबादी और विकास की आवश्यकताओं को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने शासन से की पहल की अपेक्षा उमरिया जिले मानपुर जनपद की बड़ी पंचायत ग्राम पंचायत चिल्हारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छोटी बेल्दी नाला के पास फोर व्हीलर वाहन पलटा, युवक की मौत, पांच गंभीर घायल

    छोटी बेल्दी नाला के पास फोर व्हीलर वाहन पलटा, युवक की मौत, पांच गंभीर घायल

    चिल्हारी को नगर परिषद का दर्जा दिए जाने की उठी मांग

    चिल्हारी को नगर परिषद का दर्जा दिए जाने की उठी मांग

    बारिश के मौसम में बिजली से रहें सावधान, एक चूक पड़ सकती है भारी — अमरपुर चौकी प्रभारी अभिलाष सिंह की क्षेत्रवासियों से विशेष अपील

    बारिश के बावजूद पेयजल संकट से नहीं उबर पाया सांची, मूलभूत सुविधाओं पर उठे सवाल।एक दिन छोड़कर जलापूर्ति से नागरिक परेशान, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था भी बदहाल।

    बारिश के बावजूद पेयजल संकट से नहीं उबर पाया सांची, मूलभूत सुविधाओं पर उठे सवाल।एक दिन छोड़कर जलापूर्ति से नागरिक परेशान, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था भी बदहाल।

    आगजनी पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए आगे आए कांग्रेस नेता डॉ. जे.सी. गौतमआलमखेड़ा के 15 प्रभावित परिवारों को दी आर्थिक सहायता, क्षेत्र में हुई सराहना

    आगजनी पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए आगे आए कांग्रेस नेता डॉ. जे.सी. गौतमआलमखेड़ा के 15 प्रभावित परिवारों को दी आर्थिक सहायता, क्षेत्र में हुई सराहना

    बारिश में चरमराई बिजली व्यवस्था, घंटों कटौती से लोग बेहाल।मरम्मत और प्री-मानसून तैयारियों के दावों पर उठे सवाल, पेयजल, बैंकिंग और संचार सेवाएं भी प्रभावित।