चलते ट्रक में पीछे से घुसी मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

नसीमखान सांची

सांची-विदिशा हाईवे पर अग्रवाल होटल के समीप हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच

सांची,,,सांची-विदिशा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक कार्रवाई के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल विदिशा भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार सांची से लगभग तीन किलोमीटर दूर अग्रवाल होटल के पास विदिशा की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक एमपी-09 जी-9849 के पीछे एक मोटरसाइकिल जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में पंकज लोधी (30 वर्ष), निवासी मेढ़की की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि जमना प्रसाद (42 वर्ष), पिता हरिसिंह, निवासी मेढ़की गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल विदिशा भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही सांची पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की तथा शव रायसेन भेजा गया जहां पीएम करवा कर परिवार को सौंप दिया गया ।तथा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर सांची थाना परिसर में खड़ा कराया। मामले की विवेचना की जा रही है
प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण मोटरसाइकिल का चलते ट्रक से पीछे टकराना माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

  • editornaseem

    Related Posts

    केंद्रीय कृषि मंत्री की समीक्षा बैठक में सांची की समस्याएं गूंजी, अधिकारियों को दिए निर्देश

    नसीमखान सांची जलसंवर्धन योजना, रैन बसेरा, गीता भवन, सौंदर्यीकरण एवं अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठायासांची,,, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भोपाल में…

    लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी बेहाल, मध्यम वर्ग पर सबसे अधिक बोझरसोई से लेकर खेती तक बढ़ी लागत, आवश्यक वस्तुओं के दामों ने बिगाड़ा परिवारों का बजट

    नसीमखान सांचीसांची,, लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की घरेलू अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। खाद्य सामग्री, सब्जियां, फल, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल तथा किसानों के लिए खाद-बीज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केंद्रीय कृषि मंत्री की समीक्षा बैठक में सांची की समस्याएं गूंजी, अधिकारियों को दिए निर्देश

    केंद्रीय कृषि मंत्री की समीक्षा बैठक में सांची की समस्याएं गूंजी, अधिकारियों को दिए निर्देश

    चलते ट्रक में पीछे से घुसी मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

    चलते ट्रक में पीछे से घुसी मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

    लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी बेहाल, मध्यम वर्ग पर सबसे अधिक बोझरसोई से लेकर खेती तक बढ़ी लागत, आवश्यक वस्तुओं के दामों ने बिगाड़ा परिवारों का बजट

    लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी बेहाल, मध्यम वर्ग पर सबसे अधिक बोझरसोई से लेकर खेती तक बढ़ी लागत, आवश्यक वस्तुओं के दामों ने बिगाड़ा परिवारों का बजट

    नन्हे कदमों ने रखा शिक्षा के मंदिर में पहला कदमसेंट जेवियर्स हाई स्कूल में विद्यारंभ संस्कार का। आयोजन, चावल के दानों पर अक्षर लिखवाकर कराया गया शुभारंभ

    राशि के अभाव में अधूरे पड़े प्रधानमंत्री आवास, बारिश में बढ़ा नुकसान का खतरा।52 हितग्राही दूसरी किश्त का कर रहे इंतजार, नगर परिषद का दावा—21 हितग्राहियों की राशि स्वीकृत।

    जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के जन्मदिन पर बांटे फलसांची,,, नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा के जन्मदिन पर आज नगर के पूर्व भाजपा पार्षद रतन लाल जायसवाल ने श्री शर्मा का जन्मदिन मनाते हुए लोगों को मिठाई खिलाई तथा गरीब लोगों को फल एवं बिस्किट बांटे इसके साथ ही उन्होंने शर्मा को बधाई दी।इस अवसर पर भाजपा नेत्री बब्ली रानी जायसवाल उदित दीप हल्के कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे