बेखौफ दौड़ रहे तेज रफ्तार वाहन, बढ़ रही दुर्घटनाओं की आशंकानाबालिगों व युवाओं द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

नसीमखान सांची
सांची,,,नगर सहित राष्ट्रीय राजमार्ग और विभिन्न गलियों में इन दिनों तेज रफ्तार से दौड़ते दुपहिया वाहन लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। अनेक स्थानों पर नाबालिग एवं युवा वाहन चालक बिना यातायात नियमों की परवाह किए तेज गति से वाहन चलाते देखे जा सकते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।
जानकारी के अनुसार नगर और राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई दुपहिया वाहन चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते नजर आते हैं। ऐसे चालकों को न तो अपनी सुरक्षा की चिंता दिखाई देती है और न ही अन्य राहगीरों की। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार कुछ वाहन चालक नशे की हालत में भी वाहन चलाते देखे जाते हैं, जिससे सड़क हादसों का खतरा और बढ़ जाता है।
हाल ही में सांची-विदिशा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तेज गति से जा रही मोटरसाइकिल पीछे से ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में उपचाररत है। इस घटना के बाद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और पुलिस की निगरानी को लेकर फिर चर्चा तेज हो गई है।
सरकार और न्यायालय द्वारा दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया है, ताकि दुर्घटना की स्थिति में जनहानि कम हो सके। समय-समय पर पुलिस द्वारा हेलमेट एवं यातायात नियमों के पालन के लिए अभियान भी चलाए जाते हैं। हालांकि कार्रवाई के दौरान कई वाहन चालक विरोध जताते हुए पुलिस पर अवैध वसूली जैसे आरोप लगाने लगते हैं, जिससे नियमित अभियान प्रभावित होते हैं।
नगरवासियों का मानना है कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा नियमित और प्रभावी यातायात जांच अभियान चलाए जाने के साथ-साथ वाहन चालकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। जनसहयोग और सतत निगरानी से ही सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

  • editornaseem

    Related Posts

    केंद्रीय कृषि मंत्री की समीक्षा बैठक में सांची की समस्याएं गूंजी, अधिकारियों को दिए निर्देश

    नसीमखान सांची जलसंवर्धन योजना, रैन बसेरा, गीता भवन, सौंदर्यीकरण एवं अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठायासांची,,, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को भोपाल में…

    चलते ट्रक में पीछे से घुसी मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

    नसीमखान सांची सांची-विदिशा हाईवे पर अग्रवाल होटल के समीप हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच सांची,,,सांची-विदिशा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेखौफ दौड़ रहे तेज रफ्तार वाहन, बढ़ रही दुर्घटनाओं की आशंकानाबालिगों व युवाओं द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

    बेखौफ दौड़ रहे तेज रफ्तार वाहन, बढ़ रही दुर्घटनाओं की आशंकानाबालिगों व युवाओं द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

    केंद्रीय कृषि मंत्री की समीक्षा बैठक में सांची की समस्याएं गूंजी, अधिकारियों को दिए निर्देश

    केंद्रीय कृषि मंत्री की समीक्षा बैठक में सांची की समस्याएं गूंजी, अधिकारियों को दिए निर्देश

    चलते ट्रक में पीछे से घुसी मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

    चलते ट्रक में पीछे से घुसी मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

    लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी बेहाल, मध्यम वर्ग पर सबसे अधिक बोझरसोई से लेकर खेती तक बढ़ी लागत, आवश्यक वस्तुओं के दामों ने बिगाड़ा परिवारों का बजट

    लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी बेहाल, मध्यम वर्ग पर सबसे अधिक बोझरसोई से लेकर खेती तक बढ़ी लागत, आवश्यक वस्तुओं के दामों ने बिगाड़ा परिवारों का बजट

    नन्हे कदमों ने रखा शिक्षा के मंदिर में पहला कदमसेंट जेवियर्स हाई स्कूल में विद्यारंभ संस्कार का। आयोजन, चावल के दानों पर अक्षर लिखवाकर कराया गया शुभारंभ

    नन्हे कदमों ने रखा शिक्षा के मंदिर में पहला कदमसेंट जेवियर्स हाई स्कूल में विद्यारंभ संस्कार का। आयोजन, चावल के दानों पर अक्षर लिखवाकर कराया गया शुभारंभ

    राशि के अभाव में अधूरे पड़े प्रधानमंत्री आवास, बारिश में बढ़ा नुकसान का खतरा।52 हितग्राही दूसरी किश्त का कर रहे इंतजार, नगर परिषद का दावा—21 हितग्राहियों की राशि स्वीकृत।

    राशि के अभाव में अधूरे पड़े प्रधानमंत्री आवास, बारिश में बढ़ा नुकसान का खतरा।52 हितग्राही दूसरी किश्त का कर रहे इंतजार, नगर परिषद का दावा—21 हितग्राहियों की राशि स्वीकृत।