शारीरिक अस्वस्थता भी नहीं रोक सकी उत्साह, पूर्व पार्षद ने अनोखे अंदाज में मनाया विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी का जन्मदिन।सहारे के बल खड़े होकर गरीबों को फल और बिस्किट वितरित किए, विधायक के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की

नसीमखान सांची
सांची,,,क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. प्रभूराम चौधरी का जन्मदिन बुधवार को पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इसी क्रम में नगर के भाजपा के पूर्व पार्षद रतलाल जायसवाल, जो लंबे समय से पैरों की गंभीर बीमारी के कारण चलने-फिरने और खड़े होने में कठिनाई का सामना कर रहे हैं, ने भी अपनी शारीरिक अस्वस्थता को आड़े नहीं आने दिया।
श्री जायसवाल सहारे के बल पर खड़े हुए और अपने निवास पर जरूरतमंद लोगों को आमंत्रित कर फल एवं बिस्किट वितरित किए। इस दौरान उन्होंने विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी के जन्मदिन की खुशियां साझा करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की ईश्वर से कामना की। कार्यक्रम में उनके सहयोगी एवं शुभचिंतक भी उपस्थित रहे।
श्री जायसवाल ने कहा कि डॉ. प्रभूराम चौधरी के प्रति उनका स्नेह और सम्मान इतना गहरा है कि स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों के बावजूद वे इस अवसर का हिस्सा बनने से स्वयं को रोक नहीं सके।
यह आयोजन इस बात का उदाहरण बना कि सच्चा सम्मान और आत्मीयता शारीरिक कठिनाइयों से कहीं अधिक मजबूत होती है।

  • editornaseem

    Related Posts

    प्रधानमंत्री आज करेंगे सांची के आधुनिक रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण।

    नसीमखान सांचीअमृत भारत योजना के तहत लगभग 15.32 करोड़ रुपये की लागत से तैयार स्टेशन में पर्यटकों व यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं का विस्तारसांची,,, विश्व प्रसिद्ध बौद्ध पर्यटन एवं…

    भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, नगरवासियों ने किया स्वागत।

    नसीमखान सांचीश्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, विभिन्न स्थानों पर हुई पूजा-अर्चना, समापन पर हुआ भंडारा।सांची,,,नगर में आज भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रधानमंत्री आज करेंगे सांची के आधुनिक रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण।

    प्रधानमंत्री आज करेंगे सांची के आधुनिक रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण।

    भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, नगरवासियों ने किया स्वागत।

    भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, नगरवासियों ने किया स्वागत।

    # अमृत भारत स्टेशन योजना: नए भारत की नई तस्वीर, आज बदलेगा विदिशा रेलवे स्टेशन का चेहरा

    • By admin
    • July 17, 2026
    • 4 views
    # अमृत भारत स्टेशन योजना: नए भारत की नई तस्वीर, आज बदलेगा विदिशा रेलवे स्टेशन का चेहरा

    विदिशा में है मिनी जगन्नाथ पुरी , जहां देश भर से आते हैं श्रद्धालु

    • By admin
    • July 16, 2026
    • 5 views
    विदिशा में है मिनी जगन्नाथ पुरी , जहां देश भर से आते हैं श्रद्धालु

    सोयाबीन-धान की बुवाई के बाद थमी बारिश, किसानों पर फिर मंडराया संकट।मानसून की बेरुखी से सूखने लगी फसलें, धान रोपाई पर बढ़ी लागत और चिंता