सोयाबीन-धान की बुवाई के बाद थमी बारिश, किसानों पर फिर मंडराया संकट।मानसून की बेरुखी से सूखने लगी फसलें, धान रोपाई पर बढ़ी लागत और चिंता

नसीमखान सांची
सांची,,, मानसून की शुरुआती अच्छी बारिश से उत्साहित किसानों ने सोयाबीन की बुवाई और धान की रोपाई का कार्य तेज गति से शुरू कर दिया था। लेकिन बुवाई और रोपाई का कार्य पूरा होने से पहले ही बारिश थम गई और आसमान से बादल गायब हो गए। लगातार बढ़ती गर्मी और वर्षा के अभाव ने किसानों की चिंता फिर बढ़ा दी है।
क्षेत्र के किसानों के अनुसार प्रारंभिक बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी होने से सोयाबीन की बुवाई बड़े पैमाने पर की गई, वहीं धान की रोपाई के लिए खेत तैयार कर बाहरी मजदूरों की मदद ली गई। किसानों ने प्रतिदिन हजारों रुपये खर्च कर धान की रोपाई कराई, लेकिन अब वर्षा रुक जाने से रोपी गई धान और अंकुरित सोयाबीन दोनों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
जिन किसानों के पास ट्यूबवेल या सिंचाई के अन्य साधन उपलब्ध हैं, वे किसी तरह फसलों को पानी देने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि नदी-नालों का जलस्तर भी तेजी से घट रहा है और शुरुआती बारिश से भूजल स्तर में कोई विशेष बढ़ोतरी नहीं हुई है। ऐसे में सिंचाई के संसाधन भी सीमित होते जा रहे हैं।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार सोयाबीन और धान दोनों ही फसलें प्रारंभिक अवस्था में पर्याप्त नमी और नियमित वर्षा पर निर्भर रहती हैं। यदि शीघ्र ही अच्छी बारिश नहीं हुई तो फसलों की बढ़वार प्रभावित होने के साथ उत्पादन पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
क्षेत्र के किसान अब अच्छी वर्षा की उम्मीद में आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं। उनका कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों तक बारिश नहीं हुई तो खरीफ की प्रमुख फसलें गंभीर संकट में आ सकती हैं और किसानों की मेहनत तथा लागत पर पानी फिरने की आशंका बढ़ जाएगी।
मानसून की अगली बारिश अब किसानों के लिए केवल मौसम का बदलाव नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, उम्मीद और पूरी खरीफ फसल को बचाने का आधार बन गई है।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार