अवैध आतिशबाजी निर्माण के दौरान हुआ ब्लास्ट घर में मौजूद पत्नी की हुई मोत

डबरा/ संवाददाता/ मंसूर खान

… डबरा अनुभाग के छीमक गांव में अवैध आतिशबाजी निर्माण के दौरान ब्लास्ट हो गया, जिसमें घर मे मौजूद पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, वही इलाज के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया, मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम ने पहुंचकर बारूद के अवैध भंडारण को लेकर जांच शुरू कर दी है, घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश राजे भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया, हादसे के बाद प्रशासन ने जिले के सभी एसडीएम, SDOP, TI को निर्देश जारी किए हैं कि वह अपने अपने क्षेत्र में बारूद के अवैध भंडारण और आतिशबाजी निर्माण की सघन जांच कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट कलेक्ट्रेट कार्यालय में जमा करेंगे।

छीमक गांव में महमूद खान के घर में आतिशबाजी बनाने का काम होता था और उसका मकान भी घनी बस्ती के बीच में है। गुरुवार दोपहर मकान में अचानक ब्लास्ट हुआ और आसपास के लोग सहम गए, जानकारी लगने पर आज पड़ोस के लोग जब महमूद खान के घर पहुंचे तो महमूद और उसकी पत्नी गुड्डी गंभीर घायल हालात में जमीन पर पड़े हुए थे,घर गृहस्ती का सामान भी जलकर खाक हो गया,

जानकारी मिलने पर डबरा विधायक सुरेश राजे घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को ग्वालियर के लिए रेफर कराया, जहां ग्वालियर में इलाज के दौरान गुड्डी की मौत हो गई वही महमूद का इलाज जारी है। ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी का कहना है कि मौके पर BDS कि टीम के साथ पुलिस टीम को भेजा गया है जो ब्लास्ट कैसे हुआ और बारूद के अवैध भंडारण से जुड़ी जानकारी को जुटा रहे हैं। साथ ही जांच के बाद गृह स्वामी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला भी दर्ज किया जाएगा।

अमित सांघी /एस.पी.ग्वालियर

. वही ग्वालियर एडीएम HB शर्मा का कहना है कि मौके पर पहुंचे मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों के अनुसार महमूद खान के पास आतिशबाजी निर्माण का कोई लाइसेंस नहीं था, घटना काफी गंभीर है ऐसे में सभी एसडीएम एसडीओपी और थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह 24 घंटे के अंदर अपने क्षेत्र में अभियान चला कर अवैध बारूद भंडारण और आतिशबाजी निर्माण को लेकर जानकारी जुटाए, अवैध निर्माण पर तत्काल एक्शन भी लिया जाए।

Related Posts

छठ पूजा की मुख्य मंत्री मोहन यादव ने दिन प्रदेश वासियों को बधाई …

पंचायत दर्पण पोर्टल मे बिल अपलोड मे साफ बिलो की जगह धूधले बिल को किया जा रहा अपलोड

रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग एक ओर जहाँ मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा ग्राम पंचायतो के सर्वांगीण विकास के लिए पंचायती राज व्यवस्था को और भी ज्यादा सशक्त व मजबूत बनाने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।

सांची में सुरक्षा सख्त: रेलवे स्टेशन तक पहुंची पुलिस की पैनी नजर।बाहरी आवाजाही पर निगरानी तेज, फ्लैग मार्च से अपराधियों में खौफ—जनता में बढ़ा भरोसा।