प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली किया पुनर्विकसित सांची रेलवे स्टेशन का लोकार्पणराज्यपाल मंगुभाई पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ समारोह, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्टेशन पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को देगा नई गति

नसीमखान सांची
सांची,,,
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित सांची रेलवे स्टेशन का लोकार्पण शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद से आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से वर्चुअली किया। सांची में आयोजित लोकार्पण समारोह महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, सांची विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, श्री राकेश शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इस योजना के तहत रेलवे स्टेशनों को आधुनिक, सुरक्षित, स्वच्छ, दिव्यांगजन अनुकूल एवं यात्री सुविधाओं से युक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास में विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप सहित क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत की झलक को विशेष रूप से शामिल किया गया है, जिससे यह स्टेशन यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
राज्यपाल ने कहा कि यह योजना केवल रेलवे स्टेशनों के सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें आधुनिक परिवहन केंद्र के रूप में विकसित करने की दूरदर्शी पहल है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ स्थानीय पर्यटन, रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत सांची रेलवे स्टेशन को आगामी 40 से 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। स्टेशन पर उन्नत सर्कुलेटिंग एरिया, विशाल प्रतीक्षालय, आधुनिक ट्रेन सूचना प्रणाली, कोच गाइडेंस सिस्टम, चौड़ा फुट ओवरब्रिज, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं तथा बेहतर सुरक्षा और स्वच्छता जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल श्री पटेल ने पुनर्विकसित सांची रेलवे स्टेशन की लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया। शासकीय सांदीपनी विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक नृत्य एवं योगाभ्यास की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राज्यपाल द्वारा प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि विश्व धरोहर स्थल सांची का यह आधुनिक रेलवे स्टेशन पर्यटन को नई पहचान देगा तथा यहां आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि पुनर्विकसित सांची रेलवे स्टेशन नगरवासियों के लिए गर्व का विषय है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्टेशन यात्रियों के लिए सुविधाजनक होने के साथ-साथ क्षेत्र के पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगा।
विश्व धरोहर सांची की ऐतिहासिक पहचान अब आधुनिक रेलवे सुविधाओं के साथ नए भारत के विकास और पर्यटन की नई तस्वीर प्रस्तुत करेगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार