कठिन परिस्थितियों में भी पत्रकार समाज सेवा के सजग प्रहरी : राजेंद्र शुक्ल


रिपोर्टर :दीपक कुमार गर्ग शहडोल
पत्रकार ‘सरस्वती पुत्र’ हैं, चापलूसी और चरण वंदना से दूर रहें : प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया

मंच पर सजे सांसद, तीनों विधायक और उपमुख्यमंत्री, मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ का ऐतिहासिक और सफल आयोजन

जिला मुख्यालय में बनेगा श्रमजीवी पत्रकार भवन,डिप्टी सीएम ने प्रक्रिया प्रारंभ करने दिए निर्देश*


लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की जिम्मेदारी और सत्ता के साथ उसके तालमेल को लेकर शहडोल के सूर्या इंटरनेशनल होटल में एक बड़ा और ऐतिहासिक जमावड़ा देखने को मिला। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के इस महासम्मेलन में सत्ता के शीर्ष दिग्गजों ने शिरकत की। एक तरफ सरकार के उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों को समाज का असली सेवक और योजनाओं का संवाहक बताया, साथ ही श्रमजीवी  पत्रकारों के लिए भवन हेतु जमीन आवंटित कराने की प्रक्रिया हेतु कलेक्टर शहडोल को मंच से ही निर्देशित किया। तो वहीं दूसरी ओर संघ के मुखिया ने पत्रकारों को उनका आईना भी दिखाया। यह साफ कर दिया गया कि पत्रकारिता का धर्म सत्य का साथ देना है, किसी की चौखट पर माथा टेकना नहीं।

शहडोल में आयोजित मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के इस जिला स्तरीय सम्मेलन ने पूरे विंध्य क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सत्ता और पत्रकारिता के इस अनूठे संगम में जिले भर के पत्रकारों ने एकजुटता का कड़ा संदेश दिया। समारोह में पत्रकारों के अलावा समाज सेवा, चिकित्सा और गौ सेवा से जुड़े उत्कृष्ट चेहरों को भी सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में यह आयोजन संगठन की ताकत और उसके कड़े तेवरों का सीधा प्रमाण बनकर उभरा है जिसने प्रशासनिक और राजनीतिक अमले में गहरी छाप छोड़ी है।

स्वागत करते पत्रकार

लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं पत्रकार

उपमुख्यमंत्री और शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंच से हुंकार भरते हुए स्पष्ट किया कि पत्रकार केवल खबरें नहीं लिखते, बल्कि वे लोकतंत्र की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि कोविड जैसी भयानक त्रासदी हो या सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, पत्रकारों ने कभी हार नहीं मानी। बिना थके और बिना डरे, पत्रकार हमेशा समाज की आवाज बने हैं। उन्होंने माना कि व्यवस्था की कमियों को उजागर कर पत्रकार सरकार को सुधार का सीधा अवसर देते हैं और पीड़ित मानवता की सेवा करते हैं।

चाटुकारिता छोड़ आत्ममंथन करें सरस्वती पुत्र

संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया ने अपने तीखे और तल्ख अंदाज में पत्रकारों को उनकी असल जिम्मेदारी का अहसास कराया। उन्होंने दो टूक कहा कि पत्रकार ‘सरस्वती पुत्र’ हैं, उन्हें सत्ता या विपक्ष की चापलूसी और चरण वंदना शोभा नहीं देती। भदौरिया ने सख्त लहजे में हिदायत दी कि अगर समाज में खोया हुआ सम्मान वापस पाना है, तो पत्रकारों को अपने आचरण में सुधार कर निष्पक्षता और निर्भीकता को अपनाना होगा। सनसनी फैलाने के बजाय जिम्मेदारी से खबरें लिखनी होंगी ताकि समाज को सही दिशा मिल सके।

मंच पर दिग्गजों का जमावड़ा और संगठन की ताकत

इस महासम्मेलन का मंच सियासी दिग्गजों और संगठन के महामंडलेश्वरों से खचाखच भरा रहा। उपमुख्यमंत्री के साथ सांसद हिमाद्री सिंह, विधायक जयसिंह मरावी, मनीषा सिंह और  विधायक शरद कोल नपा अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, बकहो अध्यक्ष मौसमी केवट,जनपद ब्यौहारी अध्यक्ष आकांक्षी सिंह  ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। प्रशासनिक महकमे से कलेक्टर डॉ. केदार सिंह सीईओ जिला पंचायत श्री प्रजापति और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रांताध्यक्ष भदौरिया ने संगठन की शक्ति का एहसास कराते हुए चेताया कि विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन पत्रकार पर कोई भी आंच आए, तो पूरे संगठन को एक चट्टान की तरह खड़ा होना पड़ेगा।मंच में प्रदेश श्रमजीवी के पदाधिकारी मो अली,प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार दुबे,रीवा से वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल त्रिपाठी,मेंहदी हसन बाबा पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।

समाजसेवियों का हुआ सम्मान और सफल आयोजन

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ शहडोल जिला इकाई ने केवल अपने लोगों को नहीं, बल्कि समाज के असली नायकों को भी मंच से नवाजा। स्वास्थ्य के लिए डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, रक्तदान के लिए रूपाली सिंघई, और गौ सेवा के लिए गौरव मिश्रा सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार ने अपने ओजस्वी स्वागत भाषण से समां बांधा, वहीं कार्यक्रम का संचालन दिलीप अग्रवाल ने बखूबी किया। मंचीय व्यस्था में प्रमुख रूप से महासचिव अनुराग त्रिपाठी ने संभाली। इस आयोजन ने संघ की धाक और धमक को और मजबूत कर दिया है।

यह रहे विशेष रूप से कार्यक्रम में मौजूद

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आयोजन कमेटी में संभागीय महासचिव कृष्ण तिवारी, जिला महासचिव अनुराग त्रिपाठी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक तिवारी जिला उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा,दीपक सिंह जिला उपाध्यक्ष सिद्दीक अंसारी विधि प्रकोष्ठ के संयोजक शेखर खान,वरिष्ठ पत्रकार अनिल तिवारी, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सोनाली ठाकुर, आईटी सेल संयोजक जिशान खान रिजवान, शहडोल नगर अध्यक्ष निशांत सिंह लकी,सोहागपुर नगर अध्यक्ष समीर खान,धनपुरी नगर अध्यक्ष सकील खान बुढार ब्लाक अध्यक्ष मिर्जा अफसार बेग, गोहपारू ब्लाक अध्यक्ष राजेश यादव,जयसिंहनगर से अध्यक्ष राकेश गुप्ता, दीपक गर्ग,ब्यौहारी लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष ब्यौहारी शास्त्रज्ञ चतुर्वेदी सहित सैकड़ों की संख्या में कलमकार और आगंतुक शामिल हुए।

  • Related Posts

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर | Live Khabar India मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को यातायात के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इंदौर…

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    नई दिल्ली | Live Khabar India 26 दिनों तक चले उपवास के बाद जब सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का फैसला लिया तो यह खबर पूरे देश में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Vidisha News: कोचिंग जा रहे छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    Student Protest: छात्रों के समर्थन में देशभर में उठी आवाज, Education System और Justice की मांग हुई तेज

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख

    विवादों में घिरा अतिक्रमण अभियान, कार्रवाई पर उठे सवाल; बार-बार बढ़ रही तारीख