विश्व स्तनपान सप्ताह: अदाणी फाउंडेशन ने 104 आंगनवाड़ी केंद्रों में चलाया जागरूकता अभियान, धात्री महिलाओं को किया सम्मानित

रिपोर्ट : नाजिर अली |Live khabar india

विदिशा। विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित परियोजना के अंतर्गत विदिशा ब्लॉक के 104 आंगनवाड़ी केंद्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व 96 ग्रामों की सुपोषण संगिनियों ने किया, जिनके माध्यम से माताओं, परिवारों और समुदाय को स्तनपान के महत्व, मातृ एवं शिशु पोषण तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

विश्व स्तनपान सप्ताह का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और विकास के लिए स्तनपान को बढ़ावा देना तथा समाज में इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर अनेक जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

आंगनवाड़ी केंद्रों पर चला जागरूकता अभियान

कार्यक्रम के दौरान धात्री महिलाओं के लिए कुकिंग प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, फादर प्रॉमिस वॉल, स्तनपान से जुड़े मिथकों एवं भ्रांतियों पर चर्चा, एफजीडी (समूह चर्चा), सुपोषण संगिनी हेल्प डेस्क, फैमिली काउंसलिंग तथा परिवार एवं समुदाय स्तर पर जागरूकता रैलियां आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को शिशु के शुरुआती छह माह तक केवल स्तनपान कराने के लाभों की जानकारी दी गई।

अभियान के अंतर्गत ग्राम चिरोड़िया और ग्राम कछुआ में विशेष सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां धात्री महिलाओं के लिए कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा “स्वस्थ बच्चा, खुश मां” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

अदानी फाउंडेशन द्वारा जागरूकता अभियान

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम अदाणी फाउंडेशन की एएसओ पूर्णिमा दुबे की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने प्रतिभागी महिलाओं को मातृ स्वास्थ्य, संतुलित आहार और शिशु पोषण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, सरपंच, सचिव और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अदाणी फाउंडेशन की एएसओ पूर्णिमा दुबे के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्तनपान और पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान सभी हितग्राहियों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए तथा स्वस्थ और पोषित समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

गांव गांव में पोषण आहार का संदेश

अदाणी फाउंडेशन द्वारा किए गए इस प्रयास को ग्रामीण समुदायों में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली और लोगों ने ऐसे जागरूकता अभियानों को नियमित रूप से जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

नसीम खान सांची,,, सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने ऐतिहासिक महत्व के सतधारा स्तूप का विशेष भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बौद्ध धरोहरों और प्राचीन…

वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

नसीम खान सांची,,, नगर में लगातार चल रहे सीसी रोड निर्माण के तहत आज वार्ड नं. 13 में एनएच से गणपत साहू के मकान तक सीसी रोड निर्माण का भूमि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ गणपति को दी विदाईगणेशोत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ गणपति को दी विदाईगणेशोत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग

सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग

ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार

शिव मंदिर पर होगी भव्य महाआरती, थाली सजाओ प्रतियोगिता में मिलेगा नगद पुरस्कार