फोरलेन सड़क को लेकर सांची में असमंजस बरकरार, वायरल पत्रों से बढ़ी बेचैनी

नसीम खान

सांची,,,ऐतिहासिक नगर सांची से गुजरने वाले भोपाल-विदिशा फोरलेन मार्ग (SH-18) को लेकर नगरवासियों में असमंजस और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। लोगों को अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई से बने मकानों के टूटने का डर सता रहा है।

इस संबंध में नगरवासियों द्वारा कुछ दिन पूर्व प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया था, परन्तु अभी तक कोई स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आई है।
वायरल हो रहे MPRDC के पत्र
इन दिनों सोशल मीडिया पर मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन लि. (MPRDC) एवं मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड के दो पत्र तेजी से वायरल हो रहे हैं।
MPRDC के महाप्रबंधक, भोपाल संभाग द्वारा 01/09/2026 को जारी पत्र क्रमांक 2546 में उल्लेख है कि भोपाल-विदिशा मार्ग 4 लेन मय पेव्हड शोल्डर लंबाई 44.830 किमी. में विकसित किया जाना है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि मार्ग के एकरेखण में मार्ग के मध्य से दोनों ओर 15-15 मीटर चौड़ाई एवं बाईपास तथा री-एलाइनमेंट में 22.5-22.5 मीटर चौड़ाई में स्थित पानी की पाईप लाईन/हेण्डपंप शिफ्टिंग का कार्य किया जाना है।
वहीं MPUDC, PIU-भोपाल के प्रोजेक्ट मैनेजर सुबोध जैन द्वारा 03.09.2026 को जारी पत्र क्रमांक 1235/MPUC/PIU/2026 में 4-लेन भोपाल-विदिशा रोड के ROW में स्थित वाटर पाइपलाइन शिफ्टिंग के एस्टीमेट का उल्लेख है।
इन्हीं पत्रों में 15-15 मीटर और 22.5-22.5 मीटर चौड़ाई के उल्लेख से नगरवासियों की चिंता और बढ़ गई है, क्योंकि चौड़ाई को लेकर स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
पहले भी झेल चुके हैं तोड़फोड़
उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पूर्व टू-लेन सड़क निर्माण के दौरान भी सांची नगर में कई लोगों के मकानों में तोड़फोड़ हुई थी। उस समय लोगों ने बड़ी मुश्किल से अपने आशियाने दोबारा स्थापित किए थे। अब फिर से फोरलेन निर्माण की चर्चा से लोगों में भारी परेशानी है।
फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है।

  • editornaseem

    Related Posts

    रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमविधायक डॉ. चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष मीणा ने बच्चों व अभिभावकों से किया संवाद

    नसीम खानसांची,,, सेवा संकल्प अभियान के तहत सांची जनपद के ग्राम रतनपुर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी…

    सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

    नसीम खान सांची,,, सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने ऐतिहासिक महत्व के सतधारा स्तूप का विशेष भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बौद्ध धरोहरों और प्राचीन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन सड़क को लेकर सांची में असमंजस बरकरार, वायरल पत्रों से बढ़ी बेचैनी

    फोरलेन सड़क को लेकर सांची में असमंजस बरकरार, वायरल पत्रों से बढ़ी बेचैनी

    रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमविधायक डॉ. चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष मीणा ने बच्चों व अभिभावकों से किया संवाद

    रतनपुर आंगनवाड़ी केंद्र में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमविधायक डॉ. चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष मीणा ने बच्चों व अभिभावकों से किया संवाद

    सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

    सांची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण

    वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

    वार्ड-13 में सीसी रोड का भूमि पूजन

    गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ गणपति को दी विदाईगणेशोत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन, बैंड-बाजे और आतिशबाजी के बीच उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

    सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग

    सांची कृषक सेवा सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, बड़ी संख्या में किसानों ने लिया भाग