आज नगर में 74 वें गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मना
जगह जगह ध्वजारोहण एवं कार्यक्रम आयोजित किए गए

नसीम खान संपादक
सांची,,, आज नगर में अनेक जगह शान से तिरंगा लहराया। तथा सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय में संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया इस के पूर्व नगर में स्कूली बच्चों ने रैली निकाल कर देशभक्ति के गीतों से मंत्रमुग्ध कर दिया।
आज नगर भर में हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस मनाया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं स्कूली बच्चों ने नगर के मुख्य मार्गों से रैली निकाली तथा देशभक्ति के जयकारों से नगर को गुंजायमान कर दिया । नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने ध्वजारोहण किया तथा सीएमओ हरीश सोनी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया । इस अवसर पर नगर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ परिषद के अधिकारी कर्मचारियों सहित लोग उपस्थित थे । इसके अलावा तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार श्रीमती नियति साहू ने ध्वजारोहण किया जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सुनील पोर्ते ने ध्वजारोहण किया तथा सीईओ श्रीमती बंदु सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया

इस अवसर पर कार्यालय के सभी अधिकारी कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे अन्य विभागों में भी विभागाध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया बैंकों में बैंक प्रबंधकों ने ध्वजारोहण किया सीएमराइज उत्कृष्ट विद्यालय में प्राचार्य ने ध्वजारोहण किया एवं निजी विद्यालयों में संचालकों ने ध्वजारोहण किया पुलिस थाने में थाना प्रभारी ने ध्वजारोहण करते हुए ध्वज को सलामी दी । भाजपा नेता कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालय में तथा कांग्रेस ने अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया इस अवसर पर सभी कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया इस अवसर पर ही बसस्टेंड परिसर स्थित संघमित्रा पत्रकार संघ कार्यालय पर अध्यक्ष नसीम खान ने ध्वजारोहण किया । इस अवसर पर संगठन के वार्षिक कैलेंडर हेतु वितरण हेतु विमोचन किया गया । यहां हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर के लोगों सहित पत्रकार उपस्थित थे इस कार्यक्रम में ऋषभकुमार जैन ने संबोधित किया तथा संगठन की गतिविधियों की प्रशंसा की राजू पेंटर ने भी संगठन की प्रशंसा की इसके साथ ही कार्यक्रम का संचालन अरुण मिश्रा ने किया इस अवसर पर संघ अध्यक्ष श्री खान ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने वाले पत्रकारों संगठन पदाधिकारियों एवं नगर के गणमान्य लोगों कार्यक्रम में भाग लेने पर आभार प्रकट किया । हालांकि मौसम का मिजाज बिगड़ा दिखाई दिया परन्तु मौसम के मिजाज के सामने गणतंत्र दिवस का जुनून बच्चों से लेकर वृद्धों तक चढ़ा दिखाई दिया एवं हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस मनाया गया ।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

सांची की सौर योजना में बड़ी लापरवाही ? 10 फीट नीचे गिरी लोहे की जाली, करोड़ों की परियोजना पर उठे सवाल

📰 आर्टिकल |नसीम खान |Live khabar india सौर ऊर्जा की प्याऊ में ‘दरार’! 10 फीट नीचे गिरी लोहे की जाली, करोड़ों की योजना पर उठे सवाल सांची। देश-दुनिया में बौद्ध…

आवारा पशुओं से छुटकारा नहीं मिला, अब बाजार में घोड़ों ने भी दी दस्तक

नसीम खानसांची,,,ऐतिहासिक एवं विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में व्यवस्थाएं पूरी तरह चौपट होती दिखाई दे रही हैं। नगरवासी पहले से ही आवारा पशुओं की समस्या से परेशान हैं, वहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार