नगर पालिका अध्यक्ष तथा कलेक्टर ने बसों को हरी झण्डी दिखाकर यात्रियों को कामाख्या देवी तीर्थ यात्रा के लिए किया रवाना

नसीम खान संपादक
यात्रियों का पुष्पहार पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

रायसेन,
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शनयोजना के तहत कामाख्या देवी (असम) तीर्थ यात्रा पर जा रहे रायसेन के तीर्थ यात्रियों को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा कलेक्टर श्री अरविंद दुबे द्वारा रायसेन स्थित वन परिसर में हरी झण्डी दिखाकर बसों को रवाना किया गया। इसके पूर्व उन्होंने तीर्थ यात्रियों का पुष्पहार पहनाकर तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और तीर्थ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। बसों के माध्यम से तीर्थ यात्री भोपाल स्थित रानी कमलापती रेल्वे स्टेशन पहुंचे तथा वहां से ट्रेन द्वारा कामाख्या देवी (असम) तीर्थ यात्रा के रवाना हुए। तीर्थ यात्रियों के साथ शासकीय अनुरक्षकों को भी भेजा गया है। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री मनोज बाथम, श्री जमना सेन, श्री राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 16 मार्च से 21 मार्च 2023 तक आयोजित की जा रही कामाख्या देवी तीर्थ यात्रा के लिए जिले के 300 यात्री चयनित हुए हैं, जो की तहसील मुख्यालयों से बसों के माध्यम से भोपाल स्थित रानी कमलापती रेल्वे स्टेशन पहुंचे तथा यहां सभी एक साथ ट्रेन से कामाख्या देवी तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए।

  • editornaseem

    Related Posts

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में इन दिनों सफाई व्यवस्था और कीटनाशक दवाओं के नियमित छिड़काव के अभाव में झींगुरों एवं अन्य कीट-पतंगों का प्रकोप तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्थिति…

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन के 35 हजार 457 उपभोक्ताओं को मई माह में 29 लाख 85 हज़ार की छूट मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्मार्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

    महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल