खुद के भीतर झांका तो भाबुक हुए कैदी, गलतियां सुधारने का लिया संकल्प

नसीम खान संपादक
पठारी स्थित जिला जेल में शनिवार को अल्पविराम के दूसरे सत्र का हुआ आयोजन

रायसेन। पठारी स्थित जिला जेल में शनिवार को अल्पविराम सत्र से दौरान कैदी उस समय भावुक हो गए, जब उन्हें एक प्रक्रिया में तहत खुद के मिलवाया गया। इस दौरान उन्होंने अपनी खुद की गलतियों को देखा और उन्हें सुधारने का संकल्प भी लिया। स्वयं से मुलाकात के दौरान कई कैदियों के आंसू भी निकल आए।
शनिवार को जिला जेल में राज्य आनंद संस्थान द्वारा अल्पविराम के दूसरे सत्र का आयोजन किया गया। इससे पहले गुरुवार को आयोजित किए गए पहले सत्र में मास्टर ट्रेनर प्रदीप मेहतो व चेतन राय ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कैदियों को वास्तविक आनंद की अनुभूति कराने का प्रयास किया। सत्र के अंत मे वह कृतज्ञता का महत्व समझ पाए, उन्होंने जेलर के प्रति कृतगता जताते हुए कहा कि जेल में उन्हें बहुत अच्छी सुविधाएं मिल रही हैं।
कलेक्टर अरविंद दुबे एवं जिपं सीईओ व आनंद विभाग की नोडल श्रीमती मंजू पवन भदौरिया के निर्देशन व जेलर आरके चौरे के सानिध्य में शनिवार को अल्पविराम के दूसरे सत्र का आयोजन किया गया। सत्र की शुरुआत चेतन राय ने मदद और कृतज्ञता के महत्व को बताया। कैदियों ने भी मदद से जुड़े अपने जीवन के अनुभव साझा किए। वे बड़े ही सहज तरीके से समझ पाए कि मदद क्या है, कैसे ये हमारे जीवन मे आनंद का स्रोत बनती है।
प्रदीप मेहतो ने संपर्क, सुधार और दिशा की प्रक्रिया को विस्तार से बताते हुए कैदियों की स्वयं से मुलाकात कराई और उन्हें खुद को बिना किसी मुखोटे के देखने के लिए प्रेरित किया। इस प्रक्रिया के दौरान कई कैदी खुद का ही असली चेहरा देखकर रो पड़े, उनकी आंखें नम हो हैं। साथ ही उन्होंने स्वयं के भीतर नजर आईं कमियों को ठीक करने का संकल्प भी लिया।

  • editornaseem

    Related Posts

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    नसीमखान सांचीसांची,,,चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही ऐतिहासिक नगरी सांची पूरी तरह धर्ममय हो गई है। नगर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।