मंसूर खान संवाददाता
डबरा/पांचवी और आठवीं की गणित पेपर की परीक्षा निरस्त होने से छात्र परीक्षा सेंटरो से वापस लौट रहे हैं। कल ही राज्य शासन द्वारा जारी किया गया था पेपर निरस्त का आदेश निरस्त हुए पेपर की तिथि अभी भी घोषित नहीं की गई। 1 अप्रैल को हुए कक्षा 8 संस्कृत का पेपर भी गोपनीयता भंग होने के कारण वह भी हुआ निरस्त। पालकों ने जताई स्कूल प्रबंधन पर नाराजगी कहां उन्होंने सूचना ही नहीं दी। दूर-दराज के गांव के सेंटर भी बनाए गए हैं डबरा में , संत कंवर राम के एसीएस का कहना है कि हमारे यहां जो भी स्कूलों के सेंटर है उन्हें हमने पहले ही सूचना कर दी थी।








