परिवहन विभाग ने बनाया 4012 करोड़ के राजस्व संग्रहण का रिकॉर्ड

परिवहन विभाग ने बनाया 4012 करोड़ के राजस्व संग्रहण का रिकॉर्ड

मंत्री श्री राजपूत के नवाचार और सतत निर्देशन में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है विभाग

रिकॉर्ड उपलब्धि पर परिवहन मंत्री ने विभागीय कर्मचारियों-अधिकारियों को दी बधाई

भोपाल प्रदेश के परिवहन विभाग ने एक बड़ी उपलब्धि हांसिल करते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राजस्व संग्रहण का नया रिकॉर्ड बनाया है। विभाग को मिले 3800 करोड़ के लक्ष्य से अधिक 4012 करोड़ का सर्वकालीन राजस्व संग्रहण प्राप्त करने में सफलता अर्जित की गई है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सतत निर्देशन तथा प्रमुख सचिव परिवहन सुखवीर सिंह एवं परिवहन आयुक्त सजंय कुमार झा, अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) अरविंद कुमार सक्सेना की कार्यकुशलता से विभाग ने यह बड़ी उपलब्धि अर्जित की है। इस सफलता पर परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विभागीय अफसरों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए आने वाले वित्तीय वर्ष में भी इसी कार्यकुशलता और लगन से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। परिवहन मंत्री श्री राजपूत के नेतृत्व में विभाग निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा परिवहन विभाग की सतत समीक्षाओं और मॉनिटरिंग के माध्यम से राजस्व प्राप्ति के लिये किए जाने वाले प्रयासों एवं नवाचारों को उचित समय पर दिए जाने वाले दिशा निर्देशों के कारण ही विभाग से इस तरह की सफलता का सर्वकालीन रिकॉर्ड बनाया है। परिवहन मंत्री श्री राजपूत द्वारा संभागीय एवं जिला परिवहन अधिकारियों और प्रवर्तन अमले को राजस्व संग्रहण हेतु सामूहिक टीम भावना से कार्य करके प्रभावी परिणाम देने हेतु प्रेरित किया गया। इसके सकारात्मक परिणाम विभागीय अमले द्वारा राजस्व संग्रहण के रूप में सामने आया है। परिवहन मंत्री श्री राजपूत द्वारा वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के उचित प्रचार द्वारा लंबे समय से पंजीकृत किंतु बकाया कर राशि और पेनल्टी नहीं जमा कर रहे वाहनों को प्रेरित कर बकाया जमा कराने के लिए दी जा रही छूट को वाहन मालिकों तक पहुंचा कर उन्हें प्रेरित किया गया। इस हेतु 5, 10, 15 और 20 वर्ष तक के वाहन निर्माण आयु पूर्ण होने पर मोटर यान कर में क्रमशः 10, 20, 30 और 90 फीसदी की छूट की सुविधा देकर बकाया मोटरयान कर देने प्रेरित किया गया। इसके अलावा बकाया मोटरयान कर पर पेनाल्टी को किसी भी आयु सँवर्ग के वाहन के लिए ओटीएस करने पर पूर्ण रूप से माफ़ करने की अधिसूचना 30 सितंबर 22 को जारी कर 31 मार्च 23 तक इस स्कीम का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने से अच्छे परिणाम आए ।

वाहन-4 पोर्टल पर फोकस से मिले बेहतर परिणाम

परिवहन मंत्री श्री राजपू के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में 1 अगस्त 2022 से वाहन -4 पोर्टल की शुरुआत की गई । इस पोर्टल में पहले गैर परिवहन वाहनों का पंजीयन प्रारम्भ हुआ। बाद में 23 जनवरी 2023 से कमर्शियल वाहनों का पंजीयन इस पोर्टल पर प्रारम्भ कर दिया गया। परिवहन मंत्री श्री राजपूत द्वारा इस नवीन तकनीक को अपनाने हेतु सभी परिवहन अधिकारियों और ऑटोमोबाइल डीलर्स के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम, एनआईसी द्वारा चलवाने निर्देशित किया गया जिससे इस सिस्टम को समझा जा सके । परिवहन मंत्री द्वारा सिस्टम के उपयोग करने पर आने वाली कठिनाइयों के समाधान हेतु परिवहन विभाग और एनआईसी अधिकारियों को प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिये गए थे। परिवहन मंत्री श्री राजपूत के इस पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आये। वाहनों की नवीनतम मॉडल की कीमत समय से पोर्टल पर प्रदेश के परिवहन कार्यालयों को दिखने से लाइफ टाइम टैक्स का सही आँकलन हुआ है। इसके अलावा सारथी पोर्टल द्वारा लर्निंग लाइसेंस बनाने की फेसलेस प्रक्रिया को सरल करने से ड्राइविंग लाइसेंस के रूप में , लर्निंग लाइसेंस को परिवर्तित करने हेतु प्रदेश के नागरिक प्रेरित हुए, इससे विभाग को राजस्व की प्राप्ति हुई।

मोटरयान कर जमा नहीं करने वाले वाहनों पर सख्ती

परिवहन मंत्री श्री राजपूत द्वारा विभागीय अमले को ऐसे वाहनों को भी चिन्हित करने निर्देश दिए गये जो लंबे समय से मोटरयान कर जमा नहीं कर रहे थे । ऐसे मोटरयानों को नोटिस देकर कर जमा करने का विकल्प दिया गया। विकल्प का उपयोग नहीं करने पर चेकपोस्ट और संभागीय सुरक्षा स्क्वाड द्वारा ऐसे वाहनों को जप्त कर बकाया कर जमा करने की आवश्यक कार्रवाई कराई गई। मंत्री श्री राजपूत के निर्देश पर समय-समय पर ओवरलोडिंग, बिना परमिट के वाहनो के संचालन और परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश के बाद परिवहन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से वाहन मालिकों और चालकों में उचित दस्तावेज रखकर वाहन चलाने की आदत विकसित हुई जिससे भी राजस्व प्राप्त हुआ है।

3800 करोड़ की जगह मिला 4012 करोड़ का राजस्व

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कुशल मार्गदर्शन में विभागीय अमले द्वारा किये गए अथक प्रयासों के कारण ही वित्तीय वर्ष 2022-23 का 3800 करोड़ का निर्धारित राजस्व संग्रहण का लक्ष्य 31 मार्च से 15 दिन पहले ही प्राप्त कर लिया था। उसके बाद बचे हुए दिनों में 31 मार्च 23 तक परिवहन विभाग ने 3800 करोड़ के विरुद्ध 4012 करोड़ का राजस्व प्राप्त कर यह सर्वकालीन रिकॉर्ड कायम किया है।

परिवहन मंत्री ने राजस्व रिकॉर्ड में बेहतर प्रदर्शन करने वालों जिलों के अधिकारियों और कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए बधाई दी है साथ ही प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

शासकीय कर्मचारियों को नहीं मिला आशियाना, जर्जर भवनों का सहारा

नसीम खानसांची,,, विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची भले ही विकासखंड और विधानसभा क्षेत्र का महत्वपूर्ण केंद्र हो, लेकिन यहां वर्षों से सेवाएं दे रहे शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए स्थायी आवास…

भोपाल मास्टर प्लान विवाद: सीलिंग के विरोध में कोलार में 20 साल का सबसे बड़ा लॉकडाउन; 3 हजार दुकानों के लटके ताले

रिपोर्ट : अजय अहिरवार|भोपाल भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों (Residential Zones) में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की सख्त सीलिंग कार्रवाई ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा