पत्रकार वार्ता कर सरपंच ने अपने ऊपर लगे आरोपों को किया खंडन

पंच ने किया था मारपीट के मामले में थाने में शिकायत

जिला सक्ती से रिपोर्टर रामकिशन चन्द्रा
जैजैपुर:- जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा सरपंच छोटेलाल भरद्वाज ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि नंदू सिदार पंच द्वारा मेरे ऊपर मारपीट करने का जो थाने में शिकायत किया है वह बेबुनियाद एवं निराधार है।उस दिन पंचायत भवन में बाजार नीलामी को लेकर बैठक चल रहा था उसी दौरान रोड तरफ से हल्ला सुनाई दिया तो हम लोग बाहर निकले तो देखा कि एक मोटर साइकिल गिरा है वहां नंदू उपस्थित था।और हम लोग समझाकर भेज दिया मेरे द्वारा उसके साथ कोई मारपीट एवं गाली गलौज नही किया गया है।इस वक्त मैं सरपंच होने के अलावा प्रगतिशील सतनामी समाज का जिलाध्यक्ष,सरपंच संघ का जिलाध्यक्ष आदि पदों पर हूँ और भाजपा से अनुसूचित जाति मोर्चा के जिम्मेदार पद पर आसीन हूँ इसलिए मेरे विरोधियों द्वारा मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है और मुझे बदनाम किया जा रहा है। तो वहीं उनके पुत्र ने बताया कि मेरे खिलाफ भी मारपीट का नंदू सिदार ने आरोप लगाया है जबकि उस दिन मैं बिलासपुर में था चाहे तो मेरा लोकेशन चेक कर सकते हैं उस दिन मैं अपने गाड़ी के काम से बिलासपुर गया हुआ है। तो वही एक पंच प्रतिनिधि ने भी मीडिया में बयान दिया कि सरपंच एवं उसके पुत्र के ऊपर नंदू ने जो मारपीट का आरोप लगाया है वो बिल्कुल गलत है एवं निराधार है नंदू पंच के साथ मारपीट नही किया गया है।

मारपीट के साथ बेजाकब्जा का भी सरपंच के ऊपर लगा है आरोप

ओड़ेकेरा के जिस जगह पर बेजाकब्जा करने का आरोप सरपंच के ऊपर लगा है वहाँ मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे थे और उस जगह पर अभी वर्तमान में बैगन की फसल लगाने की तैयारी चल रही है। जिसने फसल लगाने की तैयारी की है उससे जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि मैं गांव के ही सात किसानों से ठेका लेकर फसल लगा रहा हूँ और लगभग आठ से दस एकड़ के भूमि है। तथा इसमें से कुछ भूमि पट्टा वाला है और कुछ निजी जमीन है। सरपंच के द्वारा बेजाकब्जा नही किया गया है।

नंदू सिदार पंच जिसने मारपीट का आरोप सरपंच उसके पुत्र एवं भाई पर लगाया है वो भी अपने बातों को लेकर अड़ा हुआ है और पीट पर लगे चोट के निशान को भी दिखाया। खैर कौन सही बोल रहा है और कौन झूठ बोल रहा है ये जांच का विषय है लेकिन यह पूरा मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Posts

मुख्यमंत्री ने रायपुर महानदी भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूनी मन की बात

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की पहल : छत्तीसगढ़ में बेहतर स्वास्थ के लिए 5 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 15 चिकित्सा अधिकारियों के संविदा की होगी नियुक्ति

छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

पश्चिम बंगाल आसाम मे भाजपा को मिला प्रचंड बहुमत नगर में दौडी खुशी

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं का ठिकाना, जिम्मेदार बेखबर।सांची में सड़कों और बाजारों में बढ़ता जमावड़ा, हादसों और भय का खतरा गहराया

जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में रायसेन जिला प्रदेश में अग्रणी

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जनगणना-2027 मकान सूचीकरण कार्यो का विभिन्न ग्रामपंचायतो में किया गया निरीक्षण