नसीम खान संपादक
रायसेन,, ।स्वास्थ्य मंत्री Dr Prabhuram Choudhary की उपस्थिति में जिला चिकित्सालय रायसेन में कोविड-19 के प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के पचिलन की तत्परता सुनिश्चित करने हेतु मॉक ड्रिल किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने मॉक ड्रिल के दौरान कोविड आईसीयू में कोविड संक्रमित मरीज के उपचार की प्रक्रिया को देखा तथा सीएमएचओ और सिविल सर्जन से कोविड संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु सुविधाएं, व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू भदौरिया, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्रीमती नीरा चौधरी सहित चिकित्सक उपस्थित रहे।






