भोपाल जा रहे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से टकराई गाय : ट्रेन का अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त, 15 मिनिट तक डबरा स्टेशन पर खड़ी रही वंदे भारत

डबरा से मंसूर खान की रिपोर्ट
डबरा / नई दिल्ली से चलकर भोपाल की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से गुरुवार को एक आवारा गाय टकरा गई । इससे ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यह हादसा ग्वालियर से 40 किलोमीटर दूर डबरा स्टेशन पर ओवर ब्रिज के पास सिमरिया ताल और डबरा के बीच शाम 6:15 बजे हुआ। यहां ट्रेन 15 मिनिट से ज्यादा समय तक खड़ी रही। जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हाईस्पीड ट्रेन है । ट्रेन जब सिमरिया ताल स्टेशन और डबरा स्टेशन के बीच पहुंची तो यहां ट्रेक पर खड़ी गाय ट्रेन से टकरा गई। गाय के टकराने के बाद ट्रेन के आगे का हिस्सा (बोनट) खुल गया। डबरा स्टेशन से पहले ओवरब्रिज के पास ट्रेन को रोका गया। यहां टेक्निकल स्टाफ की मदद से ट्रेन को ठीक किया गया। ट्रेन रुकने की जानकारी मिलते ही आरपीएफ पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया।

ट्रेन देखने जुटे आसपास के लोग,

डबरा स्टेशन पर जैसे ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रुकी तो वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण कई लोगों ने ऐसी ट्रेन पहली बार देखी थी। कुछ लोग ब्रिज तो कुछ पटरीयों के पास ही पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों का कहना था, कि अचानक ट्रेन रुकी तो समझ नही आया ,फिर बड़े पता चला कि कोई जानवर टकराया है। इसके चलते आगे का बोनट खराब हुआ है, तत्काल इसे टेक्निकल स्टाफ की मदद से ठीक कर ट्रेन को रवाना किया गया।

Related Posts

छठ पूजा की मुख्य मंत्री मोहन यादव ने दिन प्रदेश वासियों को बधाई …

पंचायत दर्पण पोर्टल मे बिल अपलोड मे साफ बिलो की जगह धूधले बिल को किया जा रहा अपलोड

रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग एक ओर जहाँ मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा ग्राम पंचायतो के सर्वांगीण विकास के लिए पंचायती राज व्यवस्था को और भी ज्यादा सशक्त व मजबूत बनाने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

प्राचीन ऐतिहासिक पांडुलिपियों के संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित, सरकार के एप की दी जानकारी।कलेक्टर ने किया प्राचीन हस्तलिपि एवं दस्तावेजों का अवलोकन, आमजन से अभियान से जुड़ने की अपील

10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

10 हजार आबादी वाला चिल्हारी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित, प्रसव के लिए 15 किमी दूर जाने को मजबूर महिलाएं

महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल

महरोई मोड़ पर ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत, एक घायल