मुख्यमंत्री श्री चौहान गूगलवाड़ा में आयोजित सहस्त्र चण्डी महायज्ञ में हुए सम्मिलित

नसीम खान संपादक
रायसेन,, क्षेत्र में ओला गिरने से हुई फसल क्षति का सर्वे कराने के कलेक्टर को दिए निर्देशमुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बाड़ी जनपद के ग्राम गूगलवाड़ा में सहस्त्र चण्डी महायज्ञ में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान को प्राप्त करने के तीन मार्ग हैं ज्ञान मार्ग, भक्ति मार्ग और कर्म मार्ग। सभी इन सद्मार्गो पर चलकर सुखमय जीवन व्यतीत करें और गरीबों, जरूरतमंदों की मदद करें। साथ ही समाज और देश-प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस दौरान कहा कि गत दिनों हुई ओलावृद्धि से मूंग फसल को नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर श्री अरविंद दुबे को निर्देश दिए कि जिन ग्रामों में ओला गिरने से फसल को नुकसान हुआ है, वहां सर्वे प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने देवबाबा से एक किमी रोड का निर्माण कराने, स्कूल की बाउन्ड्रीवाल बनवाने तथा खपरिया से जमनिया रोड बनवाने की बात कही। उन्होंने भैंसई, शिवताल तथा चन्द्रबड़ में भी रोड बनवाने के लिए कहा। साथ ही इस अवसर पर सांसद श्री रमाकांत भार्गव, भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, पूर्व विधायक श्री रामकिशन पटेल, आईजी श्री इरशाद वली तथा पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांची राम जीवन से समरसता और संगठन निर्माण का संदेश, आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसमूह।सांची,,, नगर के सिद्धेश्वरी माता मंदिर में आज राम जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा और…

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    नसीमखान सांचीसांची,,,चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही ऐतिहासिक नगरी सांची पूरी तरह धर्ममय हो गई है। नगर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

    सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।