समर कैम्प में बच्चाें को व्यक्तित्व विकास और अपनी प्रतिभा को निखारने का मिल रहा माैका

  • समर कैम्प : क्रिएटिव एक्टिविटीज सीख रहे बच्चे
  • 9 मई से 9 जून 2023 तक किया जा रहा समर कैंप का आयोजन
  • पुलिस परिवारों के 6 से 15 साल तक के बच्चाें के लिए शिविर आयोजित
  • 18 कॉलोनियों में निवासरत पुलिस परिवार जन के 250 बच्चे ले रहे हिस्सा

भोपाल के पुलिस परिवार के बच्चों के सर्वांगीण विकास और स्वास्थ्यवर्धन के उद्देश्य से 7वीं वाहिनी, भोपाल के कमांडेट श्री अतुल सिंह के दिशा-निर्देशन में दिनांक 9 मई से 9 जून 2023 तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 6 साल से 15 साल तक के बच्चाें के लिए आयोजित किए जा रहे इस शिविर में बच्चाें को व्यक्तित्व विकास और अपनी प्रतिभा को निखारने का माैका मिलेगा।

नया सीखने के प्रति दिख रहा उत्साह :-
समर कैंप में भोपाल के पुलिस आवासीय परिसरों जैसे शौर्य परिसर, महालक्ष्मी परिसर, रूस्तम जी आवासीय परिसर, आम बगिया परिसर, दूध डेयरी लाइन परिसर सहित 18 कॉलोनियों में निवासरत पुलिस परिवार जन के 250 बच्चे भाग ले रहे है। यहां विभिन्न खेल गतिविधियों का अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। पुलिस परिवार के बच्चे धमाल और मस्ती के बीच कुछ नया सीखने के उत्साह के साथ एक माह तक समर कैंप में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं और क्रिएटिव एक्टिविटी भी सीख रहे हैं। 7वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री अतुल सिंह का कहना है कि समर कैंप के आयोजन से पुलिस परिवार एवं उनके बच्चों में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति सजगता एवं जागरूकता की भावना निर्मित होगी।

अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विषय विशेषज्ञ कर रहे मार्गदर्शन :-
समर कैंप में सुबह 8 से 10 बजे तक बच्चों के लिए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों जैसे आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, स्पोकन इंग्लिश आदि का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विषय विशेषज्ञों द्वारा बच्चों का मार्गदर्शन किया जा रहा है। इसके साथ ही शाम 4:30 से 6:30 बजे तक अनेक खेलों जैसे फुटबाॅल, बास्केटबाॅल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कराते आदि का बच्चों की रूचि के अनुसार आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न खेलों के राज्य स्तर के स्पोर्टस कोच भी नियुक्त किए गए हैं।

बच्चों के आने-जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था :-
समर कैम्प में बच्चों के आने-जाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है साथ ही बच्चों के रिफ्रेशमेंट के लिए सुबह-शाम केले एवं नींबू पानी का वितरण किया जा रहा है। समर कैंप में बच्चे पूर्ण उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं, जिससे प्रतिदिन बच्चों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। समर कैंप के सफल आयोजन हेतु 7वीं वाहिनी के सेनानी श्री अतुल सिंह के मार्गदर्शन में टीम बनाई गई है।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

शासकीय कर्मचारियों को नहीं मिला आशियाना, जर्जर भवनों का सहारा

नसीम खानसांची,,, विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची भले ही विकासखंड और विधानसभा क्षेत्र का महत्वपूर्ण केंद्र हो, लेकिन यहां वर्षों से सेवाएं दे रहे शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए स्थायी आवास…

भोपाल मास्टर प्लान विवाद: सीलिंग के विरोध में कोलार में 20 साल का सबसे बड़ा लॉकडाउन; 3 हजार दुकानों के लटके ताले

रिपोर्ट : अजय अहिरवार|भोपाल भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के आवासीय इलाकों (Residential Zones) में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की सख्त सीलिंग कार्रवाई ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा

आमखेड़ा गांव पर राष्ट्रीय राजमार्ग आवारा पशुओं की गिरफ्त में ।दुर्घटनाओं का बढा अंधेशा