नसीम खान संपादक
सांची,,, एक ओर पेयजल का गंभीर संकट दूसरी ओर बाजार की सड़कों पर भरे पानी ने लोगों को खडी की मुसीबत खबर प्रमुखता से खबर इंडिया लाइव पर दिखाई थी।तब प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए निर्माण शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार विगत 14 म ई के नवभारत अंक में प्रमुखता से बाजार की सड़कों पर भरा पानी की खबर चलाई गई थी । खबर पर कार्रवाई करते हुए नगर परिषद प्रशासन ने आनन-फानन में कदम उठाए तथा ट्यूबवेल से बहकर सड़कों पर भरने वाले पानी को रोकने कदम उठाए तथा बाजार की सड़क पर ब्लाक लगाने का निर्माण शुरू किया गया । जिससे सड़कों पर भरने वाले पानी को रोका जा सके तथा लोगों को आने जाने में उठने वाली समस्या का समाधान किया जा सके । इस निर्माण से बाजार के दुकानदारों ने खुशी जताई है तथा नगर परिषद प्रशासन का आभार प्रकट किया है ।






