श्योपुर जिले मे चल रही हॉस्पिटल कर्मचारी हड़ताल से आखिर हॉस्पिटल कि सफाई व्यवस्था पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा है नियमित सफाई नहीं होने से मरीजों को ही नहीं परिजनों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है हॉस्पिटल मे इतनी गंदगी फैली हुई है कि पेसेंटो के पास रुकना तो दूर कि बात बैठना भी दुर्लभ हो गया है ज़ब इस समस्या का पता महाकाल सेवा समिति को चला तो पुरी टीम सफाई के मैदान मे उतर गई और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष बिहारी सिंह सोलंकी कि मौजूदगी मे अभी पुरे हॉस्पिटल मे सफाई अभियान चला दिया गया और लगातार उनके द्वारा सफाई कार्य जारी है







