मंडप में जब दुल्हन को छोड़ भागा दूल्हा , बोली दुल्हन हलवा पूड़ी है क्या , फिर दुल्हन ने दूल्हे के साथ किया ऐसा जिसे देखकर घर वाले भी हो गए हैरान

बरेली: पिछले करीब ढाई साल के प्रेम प्रसंग के बाद युवक और युवती ने विधिवत शादी करने का फैसला लिया। मंदिर में मंडप सजाया गया। लेकिन दूल्हे का अचानक मूड बदल गया और वह मंडप परिसर से भाग निकला। काफी देर तक दूल्हा नहीं आया तो दुल्हन खुद ही उसे ढूंढ़ने निकल पड़ी। उधर दूल्हा बस में बैठकर जाने की तैयारी में था, तभी दुल्हन ने उसे धर दबोचा और फिर शादी रचाई। मामला बरेली जिला से संबंधित है। यहां सजे हुए मंडप परिसर से चुपचाप भागे दूल्हे को दुल्हन ने जबरन धर दबोचा और मंदिर में शादी रचाई। करीब 2 घंटे से ज्यादा ये ड्रामा चला, इसे तमाम लोग देख रहे थे लेकिन साहसी दुल्हन सात फेरे लेने तक संघर्ष करने में पीछे नहीं रही।



रविवार को आपसी सहमति से लड़की वालों ने भूतेश्वर नाथ मंदिर में मंडप सजाया था। सभी तैयारियां हो चुकी थी। दुल्हन खुद सजी बैठी थी, दूल्हा का इंतजार हो रहा था। काफी देर तक दूल्हा मंडप में नहीं पहुंचा तब दुल्हन ने उसको फोन लगाया और जानकारी ली, तब पता चला कि वह भागने की तैयारी में है। इसके बाद दुल्हन मंडप से उठकर दूल्हे को पकड़ने निकल गई। कई किलोमीटर दूर बस में बैठकर भागने की तैयारी में दूल्हे को धर दबोचा। दूल्हे ने कहा कि वह अपनी मां को लेने जा रहा है, उसके बाद वह खुद भी सजेगा संवरेगा और शादी करेगा। लेकिन दुल्हन ने एक नहीं सुनी और उसे मंदिर परिसर में सजे मंडप ले आई, यहां दोनों ने फेरे लिए। दो घंटे तक चले ड्रामे के बाद दोनों मंदिर में जाकर एक-दूजे के हुए।

Related Posts

विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

भाक्ति के रंग में रंगा बेल्दी गांव, भंडारे का भी आयोजन रिपोर्ट राजर्षि मिश्राचैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश के उमरिया जिले मानपुर जनपद पंचायत अन्तर्गत ग्राम छोटी…

हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

नसीमखान सांचीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया। एक माह के पवित्र रमजान के समापन पर आज बड़ी संख्या…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मना ईद-उल-फितर का पर्व।नमाज के बाद देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबादसांची,

धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

धर्ममय हुई ऐतिहासिक नगरी सांची, मंदिरों में गूंजे भजन तो मस्जिद में अदा हुई अलविदा जुमे की नमाज।नौदुर्गा की शुरुआत से बढ़ी धार्मिक गतिविधियां, ईद की तैयारियों में भी दिखा उत्साह।

सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण की शुरुआत

बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका

बादलों का डेरा, बूंदाबांदी से किसानों की बढ़ी चिंता।कटाई से पहले बदले मौसम ने बढ़ाई फसल खराब होने की आशंका