सड़क पर बैठे मवेशी आवागमन में बन रहे बाधा
बनी रहती है हर पल दुर्घटना की आशंका

छत्तीसगढ़ बिर्रा
रिपोर्टर गिरिजाशंकर देवांगन
बरसात का मौसम शुरू होते ही आवारा मवेशी सड़क पर डेरा डाल रहे हैं। जिसके चलते वाहन चालकों को आवागमन में बाधा आ रही है। इन मवेशियों के कारण हर पल दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। रात के अंधेरे में वाहनों की लाइटों में यह मवेशी वाहन चालकों को नही दिख पाते हैं जिसके चलते वह मवेशियों से टकराकर हादसे का शिकार हो जाते हैं।
बिर्रा समेत क्षेत्र की सड़को पर इन दिनों आवारा मवेशियों का जमघट लगा रहता है। बड़ी संख्या में मवेशी सड़कों पर दिन रात भटकते रहते हैं व बैठे रहते हैं। इस कारण कई बार आवागमन बाधित हो जाता है। मवेशियों के कारण वाहन चालकों का मार्ग से निकलना मुश्किल हो जाता है।
पशुपालकों की लापरवाही के कारण नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पशुपालक अपने मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं इसके चलते बड़ी संख्या में नगर की गलियों में, बाजारों में मवेशी दिन भर घूमते हैं और मार्ग पर कही भी बैठ जाते हैं। इस कारण मार्ग बाधित होते हैं। वाहन चालक हॉर्न बजाते रहते हैं किंतु इन पशुओं पर इसका कोई असर नहीं होता। शाम होते ही मवेशी बीच सड़क पर बैठ जाते हैं। जिसके कारण वाहन चालकों की परेशानी बढ़ जाते हैं। आवारा पशुओं के साथ हो रही दुर्घटनाओं को लेकर सड़को में विरोध करने वाले गौ सेवक संगठनों को शायद दिखाई नहीं दे रहा है कि बीच सड़क पर बैठ कर आवारा पशु स्वयं दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे हैं।जब घटना घट जाती है तब गौ सेवक जागते हैं। लोगों का कहना है कि गौ सेवको को इस विषय पर काम करना चाहिए कि पशु मालिक अपने मवेशियों को आवारा न छोड़े। वही जानवर रखने का स्थान न हो तो गौशाला में भेज दे। लेकिन वे इस विषय पर काम नही करते बल्कि जानवरो के साथ होने वाली दुर्घटना का इंतजार करते हैं और सड़को पर अपने नाम के लिए विरोध दर्ज़ करते हैं जबकि गौ सेवको को मूल विषय पर काम करना चाहिए जिससे वे काफी दूर है।

Live khabar india

Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Posts

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नसीम खानसांची में गणेश प्रतिमा स्थापना से पहले नगर परिषद की पहल, मिट्टी की पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों को प्राथमिकता देने का आह्वानसांची,,,आगामी गणेशोत्सव को लेकर नगर परिषद सांची द्वारा पर्यावरण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्जी शादी घोटाला: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के रिश्तेदार गिरफ्तार, 5,923 शादियों के नाम पर बांटे ₹30.18 करोड़